Latest Updates
-
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम? -
छोटी हाइट वाली लड़कियों पर सबसे ज्यादा जंचते हैं ये आउटफिट, दिखती हैं सुपर स्टाइलिश और लंबी -
बरसात में इन 5 लोगों को गलती से भी नहीं खाना चाहिए दही, वरना बिगड़ सकती है सेहत -
Ravi Pradosh Vrat Katha: इस कथा के बिना अधूरा है रवि प्रदोष व्रत, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और शिव आरती -
World Paper Bag Day 2026: कब और क्यों हुई पेपर बैग दिवस की शुरुआत? जानें इसका दिलचस्प इतिहास -
गलती से भी पास-पास न रखें मनी प्लांट और तुलसी का पौधा, वरना कंगाली के साथ आ जाएंगी ये 3 बड़ी मुसीबतें -
इस एक श्राप की वजह से अविवाहित कपल्स नहीं कर सकते जगन्नाथ मंदिर में दर्शन, आप भी जान लें रहस्य
आलू गोभी पराठा बनाने की विधि
आलू गोभी पराठे को अगर घर पर नाश्ते के रूप में बना कर खाया जाए तो पेट अच्छी प्रकार से भर जाता है। आलू गोभी पराठे के भरावन में आप अपने स्वाद अनुसार मसाले मिक्स कर सकती हैं। आप चाहे तो इसे थोड़ा स्पाइसी भी बना सकती हैं। आलू गोभी पराठे को अंचार या दही के साथ खाया जा सकता है। आप इसे अपने लंच बॉक्स में भी रख सकती हैं। आलू गोभी पराठा बनाने में आसान है। तो चलिये जानते हैं आलू गोभी पराठा बनाने की विधि। नाश्ते में खाइये सोया पराठा

कितने- 3-4
तैयारी में समय- 40 मिनट
पकाने में समय- 30 मिनट
आटे के लिये सामग्री-
1 से 3 कप गेहूं का आटा
1 से 2 चम्मच तेल या घी
पानी जरुरत के अनुसार
नमक- स्वादअनुसार
भरावन के लिये सामग्री-
2 कप घिसी गोभी
1.5 कप मसला हुआ उबला आलू
1 से 2 हरी मिर्च
लाल मिर्च पावडर
पंजाबी गरम मसाला पावडर
नमक- स्वादअनुसार
घी या तेल
थोड़ा सा सूखा आटा
विधि-
- सबसे पहले आटा तैयार करेंगे। उसके लिये आटे में थेाड़ा सा नमक मिलाएं और उसे घी और पानी डाल कर गूथ लें।
- अगर आटा सूखा लग रहा है तो उसमें थोड़ा और पानी मिक्स करें।
- अब इसे 20 से 30 मिनट के लिये रख दें।
- अब हम पराठे में भरने के लिये मसाला तैयार करेंगे। इसके लिये गोभी को धो कर छोटे टुकड़ों में काट लें।
- एक बरतन में पानी गरम करें, उसमें थोड़ा सा नमक डालें। उसमें कटी गोभी डालें।
- जब पानी उबलने लगे तब आंच बंद कर दें और बरतन को 20 मिनट के लिये ढांक कर रख दें।
- फिर गोभी को पानी से छान लें और उसे एक कटोरे में घिसा लें या बारीक काट लें।
- फिर उसी कटोरे में उबले आलू मिक्स करें। उसके बाद हरी मिर्च काट कर मिक्स करें।
- फिर थोड़ा सा नमक, गरम मसाला पावडर और लाल मिर्च पावडर डाल कर मिक्स करें।
- अब आप इसे पराठे के अंदर भर कर पराठा बेल सकती हैं।
- पराठा पूरी तरह से पका होना चाहिये। जब पराठा तैयार हो जाए तब इसे दही या आम के अंचार के साथ सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications