Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
साइड डिश में सर्व करें आलू का रयता
Veg
oi-Staff
किसी भी खाने के साथ साइड डिश में रायता सर्व करना एक अच्छा ऑपशन है। अगर आप रायता बनाने की तैयारी में हैं और समझ में नहीं आ रहा है कि कौन सा रायता बनाया जाए तो आप उबले हुए आलू का रायता बना सकती हैं। आलू का रायता आप व्रत के समय में भी खा सकती हैं। अगर आप इस रायते को व्रत में खाना चाहती हैं, तो इसमें सादे नमक की जगह पर काला नमक मिलाएं। आइये जानते हैं आलू का रायता बनाने की एक दम सरल विधि।
RECIPE: टमाटर और खीरे का रायता
कितने- 4 लोगों के लिये
तैयारी में समय- 10 मिनट
बनाने में समय- 10 मिनट

सामग्री-
- दही - 400 ग्राम (2 कप)
- आलू - 2 ( उबाले हुये )
- हरी मिर्च - 1
- भुना हुआ जीरा पाउडर - 1/2 चम्मच
- काली मिर्च - 1/4 चम्मच
- हरा धनियां - 1 चम्मच
- सादा नमक - 1/4 चम्मच
- काला नमक - 1/4 चम्मच
विधि-
- सबसे पहले दही को अच्छी प्रकार से मिक्सी में फेंट लें।
- उबले हुए आलू को छीलें और उसके छोटे टुकडे़ कर के दही में मिक्स करें।
- फिर दही में हरी मिर्च, हरी धनिया, काली मिर्च, नमक, काला नमक और जीरा पावडर मिक्स करें।
- इसे अच्छी तरह से चलाएं और रायते को प्याले में सर्व करें।
- ऊपर से जीरा पावडर और हरी धनिया छिड़क कर सजाएं।
Comments
Story first published: Tuesday, September 2, 2014, 11:05 [IST]
Other articles published on Sep 2, 2014



Click it and Unblock the Notifications
