Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
अमृतसरी आलू कुलचा
कुचला एक बहुत ही पसंद की जाने वाली रेसीपी है जिसे उत्तर भारत में बहुत पसंद किया जाता है। हो सकता है आपने घर पर प्लेन कुलचा ट्राई किया हो, जो कि ज्यादा मसालेदार न हो लेकिन खाने में उसका कोई जवाब न हो। वैसे तो बहुत तरह के कुलचे होते हैं जो कि आप घर पर पका सकती हैं। आलू से भरा कुलचा बहुत टेस्टी होता है और इसे बनाने में ज्यादा तकलीफ भी नहीं होती। इसी तरह से अमृतसरी आलू कुलचा भी उत्तर भारत में बहुत मशहूर है, आइये जानते हैं इसे बनाने कि विधि-
कितने लोगों के लिये- 3-4
तैयारी में समय- 10 मिनट
पकाने में समय- 30 मिनट
सामग्री-
मैदा- 2 कप
दही- 2-3 चम्मच
बेकिंग सोडा- 1/2 चम्मच
तेल- 2 चम्मच
अजवाइन- 1 चम्मच
नमक- स्वादअनुसार
आलू- 4-5
हरी मिर्च- 3-4
अदरक- 1 इंच
अमचूर पाउडर- 1 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
गरम मसाला- 1 चम्मच
धनिया पत्ती- 1 चम्मच
नमक- स्वादअनुसार
विधि-
- सबसे पहले मैदा, दही, बेकिंग सोडा, तेल, अजवाइन और नमक डाल कर मुलायम आटा सान लें।
- आटा सानने के बाद उसे गीले कपड़े से 3-4 घंटे के लिये ढंक कर रख दें जिससे वह खूब मुलायम हो जाए।
- तब तक के लिये उबले हुए आलुओं को छील लें और कटोरे में मसल लें। फिर उसमें हरी मिर्च, गरम मसाला, अदरक, अमचूर पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक मिला कर भरावन तैयार कर लें।
- अब उसमें कटी हुई हरी धनिया मिलाएं और चख कर देख लें कि उसमें कोई सामग्री कम या ज्यादा तो नहीं है।
- अब कुलचे का आटा लें कर उसे बेल कर उसमें अंदर भरावन सामग्री भर लें और बेल लें।
- तवा तेज गरम करें, उस पर कुलचा रखें और दोनों ओर सेकें।
- आपका कुलचा तैयार हो गया, इसे किसी भी करी के साथ सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications

