Latest Updates
-
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम -
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर करें ये 5 सरल उपाय, कालसर्प दोष से मिलेगी राहत
लाजवाब आंध्रा रसम
Veg
oi-Staff
आंध्रा रसम टमाटर के प्रयोग से बनाई जाती है। अगर आपने कभी आंध्रा का व्यंजन खाया होगा तो आप जानते होंगे कि इसमें कितनी मिर्ची पड़ती होगी। ऐसा इसलिये क्योंकि यहां के लोगों को मिर्च वाला तीखा खाना बहुत पसंद है। साथ ही इसमें इमली भी डाली जाती है। आज हम आपको आंध्रा का स्पेशल रसम बनाना सिखाएंगे, जिसे आप चावल के साथ खा सकते हैं। यदि आपको ज्यादा मिर्च मसाले से परहेज है तो आप कम मिर्च और कम इमली वाला रसम बना सकते हैं।
यह रसम बहुत ही हेल्दी होता है क्योंकि इसमें ज्यादा मसाला नहीं पड़ता। आइये जानते हैं आंध्रा रसम बनाने की विधि को-

सामग्री-
तूअर दाल- 1 कप
टमाटर- 3
लहसुन- 3
राई- 1 चम्मच
सूखी लाल मिर्च- 4
घी- 1 चम्मच
रसम पाउडर- 2 चम्मच
इमली- 2 चम्मच
कडी पत्ता
धनिया पत्ती- 1 चम्मच
नमक- स्वादअनुसार
विधि-
- सबसे पहले कुकर में तूअर दाल को कटे हुए टमाटर और कूंची हुई लहसुन के साथ पका लीजिये। 1 सीटी लगाइये, मध्यम आंच पर।
- कुकर को खोलिये और सारी सामग्रियों को एक कल्छुल से दबा कर पेस्ट कि तरह बना लीजिये।
- इस मिश्रण में इमली का रस मिलाइये और इसे किनारे रख दीजिये।
- रसम को छौंकने के लिये तैयारी कीजिये, इसके लिये पैन में घी गरम कीजिये, उसमें राई, कड़ी पत्ता और सूखी लाल मिर्च डालिये।
- इसी पैन में रसम पाउडर डाल कर कुछ देर फ्राई कीजिये। उसके बाद पैन में पिसी दाल को पलट दीजिये और हल्की आंच पर इसे 10 मिनट के लिये पकाइये।
- आपका रसम तैयार है, उसमें हरी धनियां छिड़क कर परोसिये।
Comments
English summary
Andhra Rasam:Special Recipe | लाजवाब आंध्रा रसम
Story first published: Monday, March 4, 2013, 12:38 [IST]
Other articles published on Mar 4, 2013



Click it and Unblock the Notifications