Latest Updates
-
बार-बार मुंह में हो रहे छालों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है ओरल कैंसर, जानें लक्षण -
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम?
नवरात्रि में व्रत हैं तो बनाइये अरबी मसाला की टेस्टी सब्जी
Veg
oi-Staff
नवरात्रि में आप अरबी की सब्जी खा सकती हैं। अरबी को कई जगह पर तारो भी कहते हैं। अरबी मसाला की सब्जी बनाने में काफी आसान है और आप इसे कुट्टू की रोटी के साथ खा सकती हैं। इस सब्जी के अलावा आप दही वाली या फिर सूखी वाली अरबी की सब्जी भी बना सकती हैं।
अरबी खाने से कई लोगों के पेट में गैस बनती है इसलिये सब्जी बनाने से पहले इसमें अजवाइन डालना ना भूलें। अब आइये जानते हैं कि अरबी मसाला कैसे बनाया जाता है।

कितने- 3-4 सदस्यों के लिये
तैयारी में समय- 20 मिनट
पकाने में समय- 35 मिनट
सामग्री-
- 10-12 अरबी
- ½ चम्मच अजवाइन
- ½ चम्मच हल्दी पावडर
- ½ चम्मच लाल मिर्च पावडर
- ½ चम्मच गरम मसाला पावडर
- 2 चम्मच तेल
- 2 कप पानी
- नमक- स्वादअनुसार
- पुदीने और हरी धनिया की पत्तियां
पेस्ट बनाने के लिये सामग्री-
- 3 टमाटर
- 1 हरी मिर्च
- ½ इंच अदरक
- 1 चम्मच जीरा
सामग्री -
- अरबी को अच्छी तहर से धो लें। फिर उसे प्रेशर कुकर में 2-3 सीटी होने तक पका लें।
- फिर अरबी को पानी से निकाल कर छील कर 2 या 4 टुकड़ों में काट कर किनारे रख दें।
- अब पेस्ट बनाने की सामग्री को एक साथ मिला कर मिक्सी में पीस लें।
- अब कढाई में तेल गरम करें। उसमें अजवाइन डालें।
- फिर टमाटर का तैयार पेस्ट डाल कर चलाएं।
- उसके बाद सभी मसाले एक एक कर के डालें।
- जब मसाला तेल छोड़ने लगे तब उसमें पानी, सेंधा नमक और उबली हुई अरबी डालें।
- गैस को धीमा कर के सब्जी को 6-7 मिनट तक पकाएं।
- जब ग्रेवी गाढ़ी हो जाए तब उसमें पुदीने और हरी धनिया काट कर डालें।
- आपकी अरबी की सब्जी तैयार है, इसे गरमा गरम सर्व करें।
Comments
Read more about: navratri recipes in hindi veg recipe navratri fast व्रत वेज रेसिपी नॉर्थ इंडियन रेसिपी
English summary
Arbi Masala for Navratri vrat
Story first published: Thursday, October 15, 2015, 13:46 [IST]
Other articles published on Oct 15, 2015



Click it and Unblock the Notifications