Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
स्वादिष्ट गार्लिक राइस
जब हम फ्राइड राइस की बात करते हैं तो उसमें लहसुन आदि का प्रयोग शायद ही करते हैं। मगर गार्लिक राइस ऐसा पुलाव है जिसमें चावल के साथ लहसुन भी डाला जाता है। आप चाहें तो इस गार्लिक राइस में अपने मन अनुसार कई प्रकार की सब्जियां डाल सकती हैं, मगर इस बात का ख्याल रखें कि पुलाव का स्वाद बिल्कुल भी बदलना नहीं चाहिये वरना गार्लिक राइस बनाने का वजूद ही खत्म हो जाएगा। गार्लिक राइस परिवार में हर किसी को पसंद आएगा। आप सब्जियों के रूप में काजर, बींस, मटर या फिर चुकंदर डाल सकती हैं। आइये जानते हैं गार्लिक राइस बनाने की विधि-
लोगों के लिये- 4
पकाने में समय- 20 मिनट
तैयारी में समय- 15 मिनट

सामग्री-
लहसुन- 20
बासमती चावल- 2 कप
हरी मिर्च- 4
सूखी लाल मिर्च- 3
साबुत धनिया- 1 चम्मच
जीरा- 1/2 चम्मच
तेज पत्ता- 1
सौंफ- 1/2 चम्मच
काजू- 10
मूंगफली- 10
घी- 2 चम्मच
नमक- स्वादअनुसार
विधि-
- सबसे पहले लाल मिर्च, जीरा और साबुत धनिया का पेस्ट बना लें। पेस्ट बनाने के लिये हल्का सा पानी भी डाल लें।
- एक कुकर में घी पिघलाएं, फिर उसमें काजू और मूंगफली के दाने डालें और 1 मिनट के लिये भूनें और निकाल कर बाहर रख लें।
- अब गरम घी में सौंफ, तेज पत्ता और हरी मिर्च को बीच से काट कर डालें।
- फिर कुछ मिनट बाद कुकर में तैयार किया हुआ पेस्ट डालें और 3-4 मिनट के लिये भूने।
- अब कुकर में कूंची गई लहसुन डालें और हल्की आंच पर 2 मिनट के लिये भूने।
- फिर कुकर में धुले हुए चावल डालें और मसाले के साथ मिक्स करें, आंच धीमी रखें।
- अब 3 कप पानी और नमक डाल कर कुकुर की 1 सीटी आने तक पकाएं।
गार्लिक राइस को भूने हुए काजू और मूंगफली के साथ सजा कर करी के साथ सर्व करें



Click it and Unblock the Notifications
