Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
प्याज का पुलाव
प्याज तो लगभग हर खाने के व्यंजन में पड़ता है। आज हम आपको प्याज से बना पुलाव बनाना सिखाएंगे जिसमें दो तरह के प्याज पड़े होंगे। यह प्याज का पुलाव लंच बॉक्स के लिये बिल्कुल ही परफेक्ट है। आप इस पुलाव को स्वादिष्ट और ज्यादा पौटिक बनाने के लिये इसमें ढेर सारी सब्जियां भी मिला सकती हैं। तो देर किस बात की आइये देखते हैं प्याज का पुलाव बनाने की विधि।

सामग्री-
बासमती चावल- 2 कप (एक घंटे के लिये पानी में भिगोया हुआ)
प्याज- 2
गाजर- 1
जीरा- 1 चम्मच
लौंग- 5
दालचीनी- 1 इंच
हरी मिर्च- 2
घी- 1 चम्मच
बेबी अनियन- 6
बटर- 2 चम्मच
चीनी- 1 चम्मच
नमक- स्वादअनुसार
विधि-
1. सबसे पहले बेबी अनयिन को 5 मिनट के लिये उबाल दीजिये और एक किनारे रख दीजिये। उसके बाद पैन लीजिये और उसमें घी गरम कीजिये। फिर जीरा डालिये और 1 मिनट तक भूनने के बाद उसमें कटे हुए बडे़ प्याज और लौंग, दालचीनी डालिये। आंच को मध्यम रखिये और अच्छी प्रकार से चलाइये।
2. फिर पैन में कटे हुए गाजर और कटी हुई हरी मिर्च डाल कर लो आंच पर 2 मिनट तक भूनिये। जब गाजर गल जाए तब उसमें चावल डाल कर 2 मिनट तक मध्यम आंच पर फ्राई कीजिये। उसके बाद पैन में पानी और नमक डालिये तथा पैन को ढंक दीजिये और मध्यम आंच पर पकाइये।
3. अब एक दूसरा पैन लीजिये और उसमें बटर पिघलाइये, जब बटर से धूंआ निकलने लगे तब उसमें चीनी डाल दें और चलाएं। अब पैन में उबले हुए बेबी अनियन डाले और ढक्कन ढांक कर इसे 3-4 मिनट के लिये हल्की आंच पर पकाएं।
4. एक बार जब छोटे प्याज अच्छी तरह से बटर और चीनी के घोल में लिपट जाएं तब उन्हें दूसरे पैन में चावल के साथ डाल दीजिये। इसके बाद चावल को अच्छी तरह से पकाइये और फिर अचार के साथ सर्व कीजिये।



Click it and Unblock the Notifications
