Latest Updates
-
Kamika Ekadashi Vrat Katha: कामिका एकादशी पर जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, भगवान विष्णु करेंगे हर इच्छा पूरी -
पित्त दोष क्या है? जानें इसके लक्षण, कारण और इसे संतुलित रखने के आसान उपाय -
Saif Ali Khan की पहली शादी में क्यों शामिल नहीं हुई थीं बहन सबा? बताया 50 की उम्र में भी क्यों हैं कुंवारी -
Lion's Gate Portal 2026: क्यों इतना खास है 8 अगस्त का दिन? ऐसे मेनिफेस्ट कर सकते हैं अपनी सबसे बड़ी इच्छा -
बारिश के मौसम में सुबह चेहरे पर लगाएं ये 3 चीजें, दिनभर फ्रेश और ग्लोइंग नजर आएगी स्किन -
8 या 9 अगस्त, कामिका एकादशी कब है? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
National Handloom Day: अपने वॉर्डरोब में शामिल करें ये 7 मशहूर हैंडलूम साड़ियां, हर मौके पर मिलेगा शाही लुक -
80 की उम्र में अकेले जिंदगी जी रही हैं उषा नाडकर्णी, बेटा नहीं मानता मां, एक्ट्रेस ने बयां किया अपना दर्द -
National Handloom Day: जम्मू-कश्मीर से तमिलनाडू तक, जानें भारत में किस राज्य का कौन सा हथकरघा उत्पाद है मशहूर -
Rabindranath Tagore Death Anniversary: आज है रवीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्य तिथि, यहां जानिए उनके अनमोल विचार
ज़ायके से भरा बंगाली पुलाव
Veg
oi-Staff
बंगाली पुलाव का नाम पढ़ते ही आप समझ गई होंगी यह रेसिपी बंगाल की ही होगी। जी हां, यह टेस्टी और बंगाली स्टाइल से बनाया गया पुलाव बंगाली पुलाव कहलाता है। यह सिंपल और बड़ा ही टेस्टी होता है जिसे आप दिन के किसी भी समय बना सकती हैं।
RECIPE: मुंबई स्पेशल टमैटो पुलाव रेसिपी
बंगाली पुलाव को चिकन, फिश या किसी वेजिटेबल करी के साथ सर्व किया जा सकता है। वैसे तो यह पुलाव रेसिपी पूरी तरह से वेज है पर अगर आप के घर में रात का बचा हुआ चिकन या मटन पीस है तो, आप उसे भी इसमें डाल सकती हैं।
RECIPE: लंच बॉक्स के लिये सोया पुलाव रेसिपी
इस पुलाव रेसिपी को आप एक बार जरुर ट्राई करें। अब आइये जानते हैं बंगाली पुलाव बनाने की आसान विधि।

कितने- 6 लोगों के लिये
तैयारी में समय- 15 मिनट
पकाने में समय- 25 मिनट
सामग्री-
- 2 कप बासमती चावल
- 4 चम्मच तेल
- 1 चम्मच घी
- 4 कप पानी
- 4 हरी मिर्च
- 1 टी स्पून हल्दी
- 2 तेज पत्ता
- 5 लौंग
- 4 इलायची
- 1 इंच दाल चीनी
- 1 चम्मच किशमिश
- 1 कप मटर
- नमक- स्वादअनुसार
- 2.5 चम्मच शक्कर
विधि -
- चावल को अच्छे से धो लें। फिर इसे किसी प्लेट पर रख कर 1 घंटे के लिये किसी पंखे के नीचे फैला कर सुखा लें। जब यह सूख जाए तब इसमें 1 चम्मच तेल, आधा चम्मच घी, हरी मिर्च, हल्दी और नमक मिक्स करें।
- अब एक कढ़ाई में 1 चम्मच तेल गरम करें। उसमें किशमिश, तेज पत्ता, लौंग, दालचीनी और इलायची मिलाएं।
- उसके बाद इसमें चावल डाल कर 3-4 मिनट भूनें। इसमें से अच्छी महक आना शुरु हो जाएगी।
- फिर इसमें मटर डाल कर चलाएं।
- अब 4 कप पानी डाल कर इसे ढंक कर आंच को धीमा कर दें। इसे 15 मिनट के बाद चेक करें और बार बार चेक करती रहें।
- चावल को चलाने के लिये आप फॉर्क का प्रयोग कर सकती हैं।
- फिर इसमें शक्कर मिलाएं। और इसे टेस्ट कर लें कि अगर इसमें नमक स्वादअनुसार है या नहीं।
- अगर जरुर पड़ें तो पानी की छींटे भी मार सकती हैं।
- जब आपको लगे कि चावल पक चुके हैं तो गैस बंद कर दें।
- इसे आप चिकन, मछली या ग्रेवी की सब्जी के साथ सर्व कर सकती हैं।
Comments
English summary



Click it and Unblock the Notifications