Latest Updates
-
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी
आज रात डिनर में बनाइये बंगाली स्टाइल में बनाइये सोया सब्जी
Veg
oi-Staff
आज हम आपको बंगाली स्टाइल में सोया की सब्जी बनाना सिखाएंगे जो कि काफी टेस्टी होती है। इसमें आपको आलू के छोटे छोटे क्यूब्स को तल कर मैरीनेड किये हुए सोया चंक्स के साथ पकाना होगा।
आज कल तो सोया मिल्क काफी आसानी से बाजार में मिल जाता है। आप इसे सब्जी में डाल कर पका कर एक स्वादिष्ट सब्जी तैयार कर सकते हैं। इसे रोटी या चावल के साथ सर्व कीजिये और परिवार वालों से ढेर सारी तारीफें बटोरिये।

कितने- 4 सदस्यों के लिये
तैयारी में समय- 25 मिनट
पकाने में समय- 20 मिनट
सामग्री-
- 1/4 कप ताजी दही
- 3 चम्मच सोया मिल्क
- नमक- स्वादअनुसार
- 1/2 हल्दी पावडर
- कप भिगोया हुआ सोया चंक्स
- डीप फ्राइ करने के लिये सोया तेल
- 3/4 कप छिला और कटा आलू
- 1 चम्मच सोया तेल
- 1/4 कप प्याज का पेस्ट
- 1 चम्मच अदरक लहसुन पेस्ट
- 2 लौंग
- 1/2 इंच दालचीनी का टुकड़ा
- 1 तेज पत्ता
- 1 इलायची
- 1 चम्मच बारीक कटी हरी मिर्च
- 1 चम्मच शक्कर
- नमक- स्वादअनुसार
- 2 चम्मच सोया मिल्क
- 2 चम्मच कटी हरी धनिया
विधि -
- दही, सोया मिल्क, नमक और ¼ चम्मच हल्दी पावडर एक कटोरे में अच्छे से मिक्स करें।
- अब सोया चंक्स को उसी में अच्छी तरह से मिक्स करें। फिर इसे 15 मिनट के लिये मैरीनेट होने के लिये रख दें।
- अब एक कढाई में सोया तेल गरम करें, उसमें आलू को डीप फ्राई कीजिये और बाहर निकाल लीजिये।
- अब एक दूसरी कढाई में एक चम्मच तेल गरम कीजिये, उसमें प्याज का पेस्ट, अदरक लहसुन पेस्ट, लौंग, दालचीनी, तेज पत्ता और इलायची डाल कर सौते कीजिये।
- जब प्याज गोल्डन ब्राउन हो जाए तब उसमें मैरीनेड किए हुए सोया चंक्स डाल कर कढाई को ढंक दीजिये।
- 5-7 मिनट के बाद इसमें तले हुए आलू और सोया मिल्क डाल कर मिक्स कीजिये और 2-3 मिनट के लिये पकाइये।
- अब इसे गरमा गरम धनिया पत्ती छिड़क कर सर्व कीजिये।
Comments
English summary
Bengali Style Soya Subzi
Story first published: Friday, August 12, 2016, 17:29 [IST]
Other articles published on Aug 12, 2016



Click it and Unblock the Notifications