Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
बेसन मेथी की रोटी
Veg
oi-Staff
बेसन की रोटी राजस्थान में खायी जाने वाली बहुत ही प्रसिद्ध रोटियों में से एक है। बेसन की रोटी को आप मेथी डाल कर भी बना सकती हैं। बेसन की रोटी को चाहे सुबह के नाश्त में खाइये या फिर रात में डिनर के समय।
बेसन की रोटी में आप तरह तरह के मसाले मिक्स कर सकती हैं, जिससे इसका स्वाद अद्भुत लगेगा। तो चलिये बिना दे किये जानते हैं बेसन और मेथी की रोटी बनाने के तरीके।

कितनेः 6-7 रोटी
तैयारी में समयः 10 मिनट
पकाने में समयः 15 मिनट
सामग्रीः
बेसनः 1 कप
मेथी पत्तीः 1/2 कप कटी हुई
अजवाइनः 1 चम्मच
लाल मिर्च पाउडरः 1 चम्मच
नमकः चुटकीभर
घीः 2 चम्मच
गरम पानीः 1 कप
विधिः
- एक कटोरे में बेसन और मेथी की बारीक पत्तियों को एक साथ मिक्स करें
- पत्तियों में पानी छोडेगी इसलिये आटे में पानी ना मिलाएं
- अगर आटा गूथने के बाद बहुत सूखा लगे तो आप उसमें हल्का सा पानी मिक्स कर सकती हैं
- अब आटे में लाल मिर्च पाउडर, अजवाइन, नमक और घी मिलाएं!
- आटे में अगर अब भी पानी की जरुरत पडे तो हल्का गरम पानी मिला लें और आटे को मुलायम गूथें
- दूसरी ओर तवा गरम कर के उस पर हाथों से दबा कर मेथी की मोटी मोटी रोटियां बना कर सेंक लें
- जब रोटी पक जाए तब इस पर घी डाल कर करी के साथ सर्व करें!
Comments
English summary
Besan Methi Ki Roti
Story first published: Friday, February 14, 2014, 12:42 [IST]
Other articles published on Feb 14, 2014



Click it and Unblock the Notifications
