Latest Updates
-
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा
पूड़ी-पराठे के साथ खाएं भरवां भिंडी
Veg
oi-Staff
भरी भिंडी या भरवां भिंडी एक बड़ी ही स्वादिष्ट सब्जी है जो कि रोटी या पराठे के साथ आराम से खाई जा सकती है। यदि आपको सब्जियों में भिंडी की सब्जी अच्छी लगती है तो आप इसे बना सकती हैं। अगर रोज रोज उसी विधि से भिंडी की सब्जी बना कर बोर हो चुकी हैं तो आप इस भरवां भिंडी का आनंद ले सकती हैं।
इसका स्वाद काफी लाजवाब होता है। तो अगर आप उलझन में पड़ी है कि आज रात को खाने में कौन सी सब्जी बनाएं तो हम आपके लिये पेश करते हैं भरवां भिंडी रेसिपी की सरल विधि।

कितने- 2
तैयारी में समय- 20 मिनट
पकाने में समय- 10 मिनट
सामग्री-
- 300 ग्राम भिंडी
- कप धनिया पत्ती
- 4 चम्मच नारियल पावडर या घिसा नारियल
- 2 चम्मच हल्दी पावडर
- 2 चम्मच हरी मिर्च
- 2 चम्मच धनिया पावडर
- 1 चम्मच गरम मसाला
- 2 चम्मच तेल
- 1 चम्मच नींबू का रस
- नमक- स्वादअनुसार
विधि-
- सबसे पहले चाकू से भिंडी में लंबा चीरा लगा दें।
- अब एक कटोरे में कटी हरी धनिया, नारियल, हल्दी पावडर, हरी मिर्च, धनिया पावडर, गरम मसाला और नींबू का रस मिक्स करें।
- इस मिश्रण को भिंडी के अंदर भरें।
- अब कढ़ाई या पैन में तेल गरम करें, उसमें स्टफ की हुई भिंडी को फ्राई कर के प्लेट में निकालें।
- इसे रोटी या पराठे के साथ सर्व करें।
Comments
English summary



Click it and Unblock the Notifications
