Latest Updates
-
Kamika Ekadashi Vrat Katha: कामिका एकादशी पर जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, भगवान विष्णु करेंगे हर इच्छा पूरी -
पित्त दोष क्या है? जानें इसके लक्षण, कारण और इसे संतुलित रखने के आसान उपाय -
Saif Ali Khan की पहली शादी में क्यों शामिल नहीं हुई थीं बहन सबा? बताया 50 की उम्र में भी क्यों हैं कुंवारी -
Lion's Gate Portal 2026: क्यों इतना खास है 8 अगस्त का दिन? ऐसे मेनिफेस्ट कर सकते हैं अपनी सबसे बड़ी इच्छा -
बारिश के मौसम में सुबह चेहरे पर लगाएं ये 3 चीजें, दिनभर फ्रेश और ग्लोइंग नजर आएगी स्किन -
8 या 9 अगस्त, कामिका एकादशी कब है? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
National Handloom Day: अपने वॉर्डरोब में शामिल करें ये 7 मशहूर हैंडलूम साड़ियां, हर मौके पर मिलेगा शाही लुक -
80 की उम्र में अकेले जिंदगी जी रही हैं उषा नाडकर्णी, बेटा नहीं मानता मां, एक्ट्रेस ने बयां किया अपना दर्द -
National Handloom Day: जम्मू-कश्मीर से तमिलनाडू तक, जानें भारत में किस राज्य का कौन सा हथकरघा उत्पाद है मशहूर -
Rabindranath Tagore Death Anniversary: आज है रवीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्य तिथि, यहां जानिए उनके अनमोल विचार
दाल चावल के साथ खाइये कुरकुरी भिंडी
Veg
oi-Staff
दाल चावल के साथ एक सब्जी होना लगभग सभी घरों में अनिवार्य है, इसलिये आज हम आपको एक ऐसी डिश बनाना सिखाएंगे जो आपके घर में सभी को पसंद आएगी। इस डिश को आप दाल चावल या फिर चाय के साथ चाट मसाल छिड़क कर भी सर्व कर सकती हैं। इस डिश का नाम है कुरकुरी भिंडी, जो कि डीप फ्राई कर के पकाई जाती है।
TRY THIS: चटपटी अचारी दही भिंडी
भिंडी कुरकुरी बनाने में बिल्कुल भी कठिन नहीं है और इसमें पड़ने वाले मसाले आराम से घर पर ही उपलब्ध हो जाएंगे। तो अगर कुछ चटपटा बनाने का मन करे तो भिंडी कुरकुरी बनाना बिल्कुल भी ना भूलें।

सामग्री-
- भिंडी - 500 ग्राम
- तेल - डीप फ्राई करने के लिये
- नमक- स्वादअनुसार
- बेसन- 2 चम्मच
- लाल मिर्च पावडर- 1/2 चम्मच
- चाट मसाला - चम्मच
- अमचूर पावडर- 1/2 चम्मच
- जीरा पावडर- 1/2 चम्मच
विधि -
- सबसे पहले भिंडी को धो कर पोंछ लें और फिर उनके छोटे छोटे टुकड़े काट लें। आप चाहें तो भिंडी को बीच से लंबा भी काट सकती हैं।
- अब भिंडी को एक कटोरे में रखें, ऊपर से नमक, बेसन, लाल मिर्च पावडर, चाट मसाला, अमचूर पावडर और जीरा पावडर छिड़क कर अच्छी तरह से मिक्स करें।
- अब कढाई में तेल गरम करें, फिर उसमें इन भिंडी के पीस को मध्यम आंच पर डाल कर गोल्डन और क्रिस्पी होने तक फ्राई कर लें।
- उसके बाद इन्हें धीरे धीरे पेपर पर निकालें जिससे वह पूरा तेल सोख ले।
- अब आप इन्हें गरमा गरम सर्व कर सकती हैं।
Comments
English summary
Bhindi Kurkuri Recipe in hindi
Story first published: Wednesday, November 18, 2015, 10:42 [IST]
Other articles published on Nov 18, 2015



Click it and Unblock the Notifications