Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
साउथ इंडियन रेसिपी भिंडी मजिगे हुली
Veg
oi-Staff
साउथ इंडियन भिंडी खानी हो तो आपको एक बार भिंडी मजिगे हुली जरुर तैयार करनी चाहिये। यह भिंडी की सब्जी दही से मिल कर बनाई जाती है। हमारी रीडर रश्मी किरन ने हमें यह रेसिपी की विधि लिख भेजी है।
यह मजिगे हुली रेसिपी कर्नाटक राज्य में काफी ज्यादा प्रसिद्ध है और लोग इसे बडे़ ही प्यार से खाते हैं। आप भी इस रेसिपी को अपने घर पर पका सकती हैं क्योंकि यह बड़ी ही स्वादिष्ट और आराम से बनने वाली रसेदार सब्जी है। आइये देखते हैं कि यह भिंडी मजिगे हुली सब्जी को बनाने की विधि क्या है।
साउथ इंडियन मिक्स वेजिटेबल करी

कितनेः 8
सामग्रीः
- भिंडीः 1 किलो
- चना दालः 2 चम्मच
- साबुत धनियाः 1 चम्मच
- जीराः 2 चम्मच
- राईः 1 चम्मच
- हरी मिर्चः 5
- ताजा घिसा नारियलः 5 चम्मच
- कडी पत्तीः 10
- मेथीः 1/2 चम्मच
- हल्दीः 1/2 चम्मच
- मठ़ठाः 1 कप
- लाल मिर्चः 1- 2
- तेलः 2 चम्मच
- नमकः स्वादअनुसार
विधिः
- चने की दाल को 2 घंटे के लिये भिगो दीजिये।
- फिर चना दाल, साबुत धनिया, हरी मिर्च चम्मच राई, जीरा और नारियल को बारीक पेस्ट में पीस लें। यह एक मसाले के रूप में प्रयोग किया जाएगा।
- भिंडी को 1 इंच के पीस में काट लें।
- फिर भिंडी को थोडे से तेल में फ्राई कर लें। फिर इसे किनारे रख दें।
- अब एक पैन में मसाला गरम करें और उसमें पानी डालें तथा ग्रेवी तैयार करें। अब इसमें नमक, हल्दी पावडर और कडी पत्ते डालें।
- जब ग्रेवी में उबाल आ जाए तब उसमें फ्राई भिंडी डालें।
- 2 मिनट तक पकाएं और फिर दही या मठ़ठा डालें।
- थोडी देर चलाने के बाद आंच बंद कर दें नहीं तो दही फट भी सकती है।
- इसके बाद 2 चम्मच राई, मेथी और लाल मिर्च को जरा से तेल में पका लें और उसे सब्जी के साथ मिक्स कर दें।
- लीजिये आपकी मजिगे हुली की सब्जी बिल्कुल तैयार है।
Comments
English summary
Bhindi Majjige Huli
Story first published: Friday, August 8, 2014, 12:04 [IST]
Other articles published on Aug 8, 2014



Click it and Unblock the Notifications
