Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
ब्रेड उपमा: बच्चों का फेवरेट
उपमा एक ऐसा ब्रेकफास्ट है जो कि बहुत ज्यादा प्रसिद्ध है। इसे आप चाहें तो ब्रेकफास्ट में खा सकते हैं या फिर इसे अपने लंच में ले जा सकते हैं। उपमा बनाने के कई तरीके होते हैं, जिसमें सूजी का उपमा खास माना जाता है। लेकिन आज हम आपको ब्रेड स्लाइस से तैयार उपमा बनाना सिखाएंगे। यह काफी पौष्टिक और स्वादिष्ट है, तो आइये जानते हैं इसे बनाने की विधि।
कितने लोगों के लिये- 3
पकाने का समय- 20 मिनट

सामग्री-
सूजी 1 कप
प्याज 2
गाजर 2
शिमला मिर्च 1
हरी मिर्च 2-4
हरी मटर 2 चम्मच उबली हुई
टमाटर 2
ब्रेड स्लाइस 10
राई 1 चम्मच
चना दाल 1 चम्मच
जीरा 1 चम्मच
नमक स्वादअनुसार
हल्दी पाउडर 1 चम्मच
गरम मसाला ½ चम्मच
कडी पत्ता 6-7
तेल 2 चम्मच
पानी 1 कप
धनिया 2 चम्मच
विधि -
पैन में सूजी को पूरा होने तक भूने और ठंडा होने के लिये किनारे रख दें। अब एक फ्राइंग पैन में तेल गरम करें, उसमें कडी़ पत्ता, जीरा, चना दाल और राई डालें और जब तक चना दाल भुन ना जाए तब जक पकाएं।
अब कटे हुए प्याज डाल कर 1 मिनट तक भूने, फिर शिमला मिर्च और गाजर डालें तथा हल्की आंच पर पकाएं। अब उसमें हरी मिर्च और उबली हुई मटर डालें और फिर हल्दी पाउडर, नमक, गरम मसाला और लाल मिर्च पाउडर डालें। इसे थोड़ी देर के लिये पकाएं और फिर उसमें कटे टमाटर डाल कर मिनट भर के लिये पकाएं।
जब सब्जियां पक जाएं तब उसमें पानी डालिये और उबालिये। फिर उसमें भुनी हुई सूजी और पिसे हुए ब्रेड स्लाइस डालिये। इसको लगातार चलाते रहिये जिससे वे दोनो पानी को सोख लें। कम पानी डाल कर आप चाहें तो सूखा उपमा भी बना सकती हैं।
जब पानी सूख जाए तो समझें कि आपका ब्रेड उपमा तैयार हो चुका है। इसे नारियल चटनी या टमैटो कैचप के साथ खाएं।



Click it and Unblock the Notifications
