Latest Updates
-
8 या 9 अगस्त, कामिका एकादशी कब है? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
National Handloom Day: अपने वॉर्डरोब में शामिल करें ये 7 मशहूर हैंडलूम साड़ियां, हर मौके पर मिलेगा शाही लुक -
80 की उम्र में अकेले जिंदगी जी रही हैं उषा नाडकर्णी, बेटा नहीं मानता मां, एक्ट्रेस ने बयां किया अपना दर्द -
National Handloom Day: जम्मू-कश्मीर से तमिलनाडू तक, जानें भारत में किस राज्य का कौन सा हथकरघा उत्पाद है मशहूर -
Rabindranath Tagore Death Anniversary: आज है रवीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्य तिथि, यहां जानिए उनके अनमोल विचार -
विटामिन K की कमी हो सकती है शरीर के लिए घातक, जानें इसके लक्षण और फूड सोर्स -
Steel Vs Glass Container: स्टील या ग्लास कंटेनर, किसमें खाना स्टोर करना है ज्यादा सुरक्षित? जानें एक्सपर्ट से -
सावन में जन्मे बेटे को दें भगवान शिव से जुड़े ये यूनिक नाम, यहां देखें अर्थ सहित 100+ मॉर्डन नामों की लिस्ट -
Lock Upp 2 Winner: 'लॉक अप 2' की विनर बनीं श्रेया कालरा, जानें रोडीज से ट्रॉफी तक का सफर और कितनी है नेट वर्थ -
Gujarat Chandipura Virus: गुजरात में चांदीपुरा वायरस से 22 बच्चों की मौत, जानें इसके लक्षण और बचाव
स्वादिष्ट ब्रेड उत्पम
Veg
oi-Staff
उत्पम एक साउथ इंडियन ब्रेकफास्ट है, जिसे डोसे के घो से बनाया जाता है। ब्रेड उत्पम एक बड़ी ही स्वादिष्ट सी रेसिपी है। शायद आपने कभी ब्रेड से उत्पम ना ट्राई किया हो लेकिन यह खाने में काफी टेस्टी लगता है। जब भी आप उत्पम का घोल तैयार कर रही हों तो उसे ज्यादा पतला ना करें। बस कुछ हल्की फुल्की सावधानी अपनाएं और स्वादिष्ट ब्रेड उत्पम बनाएं। घर के फ्रिज में अगर कुछ ब्रेड स्लाइस रखी हो तो आप उसका अच्छा प्रयोग कर सकती हैं। ब्रेड उत्पम को सुबह नाश्ते में या फिर कभी भी बना सकती हैं। इसे खाने से लंबे समय तक पेट भरा रहता है।
नाश्ते में बनाएं सूजी का चीला
कितने लोगों के लिये - 3
तैयारी में समय- 15 मिनट
पकाने में समय- 6 मिनट

सामग्री-
- 3 स्लाइस वाइट ब्रेड
- 3 चम्मच सूजी
- 3 चम्मच मैदा
- 1/4 चम्मच दही
- 1 चममच नमक
- 1/4 चम्मच जीरा
- 1/4 कप शिमला मिर्च बारीक कटी
- 1/4 कप टमाटर, बारीक कटा
- 1 हरी मिर्च
- 2 चम्मच अदरक, बारीक कटी
- 2 चम्मच हरी धनिया
- 1-1/2 चम्मच तेल
विधि-
- ब्रेड के किनारे के भूरे भाग को चाकू से अलग करें।
- एक ब्लेंडर में ब्रेड, सूजी, मैदा, नमक, दही और पानी मिक्स कर के स्मूथ पेस्ट बनाएं।
- पेस्ट को एक कटोरे में निकाल लें और उसमें जीरा, शिमला मिर्च, टमाटर, अदरक, हरी मिर्च और हरी धनिया मिक्स करें।
- यह पेस्ट ना तो ज्यादा पतला होना चाहिये और ना ही बहुत गाढ़ा। यदि जरुर हो तो इसमें पानी मिक्स कर सकती हैं।
- एक नॉन स्टिक पैन में हल्का सा तेल लगा कर फैलाते हुए गरम करें।
- फिर उसमें ब्रेड वाला पेस्ट कटोरी से डालें और गोलाई में फैलाएं।
- उत्पम के चारो ओर चम्मच से तेल डालें जिससे वह चिपके नहीं।
- इसे तेज आंच पर ना पकाएं।
- 2 मिनट के बाद उत्पम को पलट दें, दोनों ओर गोल्डन ब्राउन करें।
- अब आप ब्रेड उत्पम को मन पसंद चटनी के साथ सर्व कर सकती हैं।
Comments
English summary
Bread Uttapam Recipe
Story first published: Tuesday, January 20, 2015, 12:04 [IST]
Other articles published on Jan 20, 2015



Click it and Unblock the Notifications