Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
ब्रॉक्ली पास्ता रेसीपी
ब्रॉक्ली खाने में गोभी के ही समान लगती है। ब्रॉक्ली में एंटी ऑक्सीडेंट, फाइबर, कैल्शियम और मैगनीशियम पाया जाता है। इसको खाने से लो बी पी की समस्या कंट्रोल में रहती है। अगर आप ब्रॉक्ली पास्ता रेसीपी बना रही हैं तो ब्रॉक्ली को ज्यादा न पकाएं वरना यह गल जाएगी और मजा नहीं आएगा। ब्रॉक्ली को हल्का सा क्रंची ही रखें। साथ ही इसमें मिर्च पाउडर और चिली फ्लेक्स ध्यान में ही रख कर डालें वरना यह बहुत ज्यादा तीखा हो जाएगा। तो आइये बनाते हैं ब्रॉक्ली पास्ता रेसीपी
कितने लोगों के लिये- 2
पकाने में समय- 30 मिनट

सामग्री-
पास्ता- 1 कप
ब्रॉक्ली- 1 मध्यम आकार का
लहसुन- 4
चिली फ्लेक्स- 1 चम्मच
मिर्च पाउडर- 1/2 चम्मच
ओरीगेनो- 1/2 चम्मच
पिस्ता- 1 चम्मच
चीज- 2 चम्मच
नमक- स्वादअनुसार
ऑलिव ऑयल- 1 चम्मच
विधि-
1. सबसे पहले पानी उबाल कर पास्ता पका लीजिये। ब्रॉक्ली को छोटे पीस में काट लीजिये और गरम पानी में डाल कर कुछ देर के लिये रख दीजिये। फिर पानी छाल लीजिये।
2. अब एक अलग बरतन में पानी उबाल कर उसमें कटी ब्रॉक्ली को पका लीजिये। पानी को फेकियेगा नहीं। दूसरे पैन में पिस्ता भून लीजिये।
3. भुने हुए पिस्ते को हल्का सा पीस लीजिये। अब पैन चढाइये और उसमें तेल डालिये। फिर कटा हुआ लहसुन, चिली फ्लेक्स डाल कर गोल्डन ब्राउन कीजिये। फिर उसमें ब्रॉक्ली और मिर्च पाउडर डालिये।
4. इसे तक तक चलाइये जब तक कि यह रंग न बदल दे, उसके बाद पका पास्ता और ओरीगेनो डालिये।
5. पास्ता को अच्छे से चलाइये और बाद में ब्रॉक्ली का पानी डाल दीजिये और अच्छे से चलाइये। अब नमक, पिस्ता पाउडर और चीज डाल कर चला कर गैस बंद कर दीजिये।



Click it and Unblock the Notifications