Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
डायबिटीज वालों के लिये ब्राउन राइस इडली
Veg
oi-Staff
मधुमेह रोगियों के लिये खाने पीने में बड़ी परेशानी होती है। पर इनके जैसे लोगों के लिये ब्राउन राइस बहुत अच्छा माना जाता है। हमें यह नही पता कि ब्राउन राइस को अपनी डेली डाइट में कैसे शामिल करें। ब्राउन राइस में फ्राइबर होता है जो कैंसर के रिस्क को कम करता है और वेट लॉस भी करता है। आज हम आपको ब्राउन राइस इडली बनाना सिखाएंगे जिसे आप नाश्ते में खा सकते हैं। यह बहुत ही टेस्टी और हेल्दी होता है। आइये देखते हैं ब्राउन राइस इडली बनाने की विधि को।
कितने लोगों के लिये- 3-4
तैयारी में समय- 12 घंटे
पकाने में समय- 10 मिनट

सामग्री-
ब्राउन राइस- 2 1/2 कप
छिलके वाली उड़द की दाल- 1/2 कप
चूड़ा- 1/2 कप
नमक- स्वादअनुसार
पानी- 7-8 कप
विधि-
- सबसे पहले ब्राउन राइस, चूड़ा और उड़द की दाल को धो लीजिये और 3 कप पानी में अलग-अलग 8 घंटो के लिये भिगो लीजिये।
- उसके बाद जब ये सभी चीजे फूल जाएं तो इनका पानी निकाल कर अलग रख लें।
- सबसे पहले चावल को मिक्सी में थोड़ा सा पानी डाल कर पीस लें।
- उसके बाद दाल और चूड़ा भी पीस लें और पेस्ट बना लें।
- एक बार जब ये सभी चीज़े पिस जाएं तब इन्हें एक साथ मिलाएं और अच्छे से फेटे।
- अब इन्हें किसी गरम जगह पर रखें जिससे इसमें खमीर उठ जाए।
- फिर इस मिश्रण में नमक मिलाएं और इडली के बर्तन में भरें और स्टीम करें।
- जब इडली पक जाए तब इसे पांच मिनट छोड़ कर देखें कि क्या वह पक चुकी है। इसके लिये चाकू की मदद लें।
- जब इडली हो जाए तब इसे निकाल कर नारियल की चटनी के साथ सर्व करें।
Comments
English summary
Brown Rice Idli for Diabetics: Breakfast Recipe | डायबिटीज वालों के लिये ब्राउन राइस इडली
Story first published: Friday, April 26, 2013, 9:37 [IST]
Other articles published on Apr 26, 2013



Click it and Unblock the Notifications
