Latest Updates
-
8 या 9 अगस्त, कामिका एकादशी कब है? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
National Handloom Day: अपने वॉर्डरोब में शामिल करें ये 7 मशहूर हैंडलूम साड़ियां, हर मौके पर मिलेगा शाही लुक -
80 की उम्र में अकेले जिंदगी जी रही हैं उषा नाडकर्णी, बेटा नहीं मानता मां, एक्ट्रेस ने बयां किया अपना दर्द -
National Handloom Day: जम्मू-कश्मीर से तमिलनाडू तक, जानें भारत में किस राज्य का कौन सा हथकरघा उत्पाद है मशहूर -
Rabindranath Tagore Death Anniversary: आज है रवीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्य तिथि, यहां जानिए उनके अनमोल विचार -
विटामिन K की कमी हो सकती है शरीर के लिए घातक, जानें इसके लक्षण और फूड सोर्स -
Steel Vs Glass Container: स्टील या ग्लास कंटेनर, किसमें खाना स्टोर करना है ज्यादा सुरक्षित? जानें एक्सपर्ट से -
सावन में जन्मे बेटे को दें भगवान शिव से जुड़े ये यूनिक नाम, यहां देखें अर्थ सहित 100+ मॉर्डन नामों की लिस्ट -
Lock Upp 2 Winner: 'लॉक अप 2' की विनर बनीं श्रेया कालरा, जानें रोडीज से ट्रॉफी तक का सफर और कितनी है नेट वर्थ -
Gujarat Chandipura Virus: गुजरात में चांदीपुरा वायरस से 22 बच्चों की मौत, जानें इसके लक्षण और बचाव
स्वादिष्ट कुट्टू खिचड़ी
Veg
oi-Staff
कुट्टू एक ऐसी चीज है जिसे आप 20 मिनट के अंदर ही पका सकते हैं। कुट्टू का महत्व तब बहुत ज्यादा बढ़ जाता है जब नवरात्र का उपवास शुरु होता है। इसलिये अगर आप भी नवरात्र व्रत हैं तो आपको कुट्टू की खिचड़ी बनानी चाहिये। कुट्टू की खिचड़ी को बनाना आसान है और इसे खाने से पेट भी लंबे समय तक भरा रहता है। इस खिचड़ी में उबले हुए आलू भी मिलाए जाते हैं। आइये जानते हैं कि स्वादिष्ट कुट्टू की खिचड़ी कैसे बनायी जाती है।
RECIPE: व्रत के पुलाव
तैयारी में समय- 10 मिनट
पकाने में समय- 20 मिनट
कितने- 4 सर्विंग

सामग्री-
- 1 कप कुट्टू
- 1/2 कप खट्टी दही
- 1 चम्मच तेल
- 1 चम्मच जीरा
- 1/2 कप उबले आलू
- 1 चम्मच अदरक हरी मिर्च पेस्ट
- 2 चम्मच मूंगफली पाउडर
- 1 चम्मच चीनी
- 1/2 चम्मच नींबू रस
- सेंधा नमक स्वादअनुसार
गार्निश करने के लिये
- 1 चम्मच कटी हरी धनिया
- 1 चम्मच तिल
विधि-
- कुट्टू को साफ कर के पानी से धो लें और उसे पानी में 2 घंटों तक भिगो कर रखें। फिर पानी छान कर कुट्टू को किनारे रख दें।
- दही को कप पानी के साथ मिक्स करें और किनारे रख दें।
- नॉन स्टिक पैन में तेल गरम करें, जीरा डालें।
- कुछ देर के बाद उसमें उबले आलू डालें, मिक्स करें और मध्यम आंच पर ही पकाएं।
- जब आलू गोल्डन ब्राउन हो जाए तब इसमें हरी मिर्च पेस्ट, मूंगफली पाउडर डालें। इसे तब तक पकाएं जब तक कि मूंगफली में अच्छी खुशबू ना आने लगे।
- इसके बाद इसमें दही मिश्रण, सेंधा नमक और पानी में भिगोया कुट्टू डाल कर मिक्स करें।
- इसे हल्की आंच पर पकाएं। 10 से 12 मिनट तक पकाएं और बीच बीच में चलाती रहें जिससे पानी सूख जाए।
- अब इसे हरी धनिया और तिल से गार्निश करें और गरमा गरम सर्व करें।
Comments
English summary
Buckwheat Khichdi
Story first published: Friday, April 4, 2014, 18:04 [IST]
Other articles published on Apr 4, 2014



Click it and Unblock the Notifications