Latest Updates
-
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय
बटर एंड कैप्सिकम राइस
लंच में पुलाव या फ्राइड राइस खाना सबसे आसान तरीका रहता है, खासकर उन लोगों के लिये जो ऑफिस जाते हैं। अगर आप भी काम काजी महिला हैं और ऑफिस जाती हैं तो जाहिर सी बात है कि आप शायद खुद के लिये लंच बनाने का समय ना निकाल पाती हों। पर अगर आप अपने लंच में राइस का भी ऑपशन रखें तो उसमें कोई बुराई नहीं है।
बटर एंड कैप्सिकम राइस बहुत ही टेस्टी होती है जिसे आप आराम से कम मिनटो में तैयार कर सकती हैं। यह खाने में भी बहुत टेस्टी होता है। आइये जानते हैं बटर एंड कैप्सिकम राइस बनाने की विधि।
कितने- 3-4
तैयारी में समय- 10 मिनट
पकाने में समय- 20 मिनट

सामग्री-
चावल- 2 कप
शिमला मिर्च- 1
हरी मिर्च का पेस्ट- 1 चम्मच
जीरा- 1/2 चम्मच
काजू- 1 चम्मच रोस्ट किया
काली मिर्च पाउडर- 1/2 चम्मच
दालचीनी- 1 छोटा सा
घिसा नारियल- 1 चम्मच
नमक- स्वादअनुसार
बटर- 1 चम्मच
घी- 1/2 चम्मच
टेस्टी सिलैन्ट्रो एंड लेमन राइस
विधि-
- कढाई में घी और बटर दोनों ही गरम करें, जब वह पिघल जाए तब उसमें जीरा और राई डालें।
- थोड़ी देर के बाद दालचीनी और हरी मिर्च पेस्ट डाल कर चलाएं।
- अब धीमी आंच पर कटी शिमला मिर्च डालें और पकाएं।
- जब शिमला मिर्च पक जाए तब इसमें नमक और काली मिर्च पाउडर छिड़के।
- फिर पका हुआ चावल और रोस्ट किये हुए काजू डालें। मिक्स करें और जब सारी सामग्री अच्छी तरह से चावल में समा जाए तब उस पर घिसा हुआ नारियल डालें।
- आंच बंद करें और चावल को सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications
