Latest Updates
-
World Lung Cancer Day 2026: स्मोकिंग न करने वालों को भी हो सकता है लंग कैंसर, जानें इसके कारण, लक्षण और बचाव -
August 2026 Vrat Tyohar: सावन शिवरात्रि से लेकर रक्षाबंधन तक, देखें अगस्त में आने वाले व्रत-त्योहारों की लिस्ट -
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम
कैबेज एंड कैरेट डबल डेकर सैंडविच
Veg
oi-Staff
सुबह के नाश्ते में सैंडविच से अच्छा कुछ नहीं होता। आप चाहें आलू की सैंडविच बनाएं या फिर वैजी सैंडविच। बच्चों के लिये अगर आपको सैंडविच बनानी हो तो, रंग बिरंगी सब्जियां डाल कर सैंडविच बनाइये, जिससे उनका दिल खुश हो जाए।
इसी मौके पर आज हम आपको बताएंगे कैबेज एंड कैरेट सैंडविच कैसे बनाया जाता है। इस सैंडविच में पनीर भी पड़ता है, जिससे यह काफी पौष्टिक हो जाता है। आइये जानते हैं इस सैंडविच को बनाने की विधि।

कितने- 4 सैंडविच
तैयारी का समय: 10 मिनट
पकाने का समय: 7 मिनट
सामग्री
- 12- होल व्हीट ब्रेड़
- 6- टी-स्पून मक्खन
- 1 1/2 कप लंबी और पतली कटी हुई पत्तागोभी
- 1 कप कसा हुआ गाजर
- 1/2 कप कसा हुआ पनीर
- 1/4 कप कसा हुआ प्रोसेस्ड चीज़
- 1/4 कप बारीक कटा हुआ हरा धनिया
- 1 चम्मच बारीक कटी हुई हरी मिर्च
- नमक , स्वाद अनुसार
विधि
- ब्रेड और मक्खन को छोड़ कर बाकी की सभी सामग्रियों को एक साथ मिक्स कर लें।
- ब्रेड स्लाइसों पर मक्खन लगा कर तवे पर दोनों ओर सेंक लीजिये।
- फिर एक सेके हुए ब्रेड पर मिश्रण को भरिये और उपर से दूसरी सेंकी हुई ब्रेड उसके ऊपर ढंक दीजिये।
- अब इस ब्रेड पर मिश्रण का दूसरा भाग फैलाइये और तीसरा सेंका हुआ ब्रेड ऊपर रख दीजिये।
- उसके बाद जितने भी बचे हुए ब्रेड हों, उनका दूसरा पीस बना लीजिये।
- अब हर एक सैंडविच को तिरछा काट कर टमैटो कैचप के साथ सर्व कीजिये।
Comments
English summary
Cabbage and Carrot Double Decker Sandwich
Story first published: Tuesday, July 7, 2015, 8:02 [IST]
Other articles published on Jul 7, 2015



Click it and Unblock the Notifications