Latest Updates
-
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत
कैप्सिकम बेबी कॉर्न फ्राई
Veg
oi-Staff
बेबी कॉर्न ना केवल खाने में स्वादिष्ट लगता है बल्कि यह फाइबर, लो कैलोरी और जरुरी पोषण से भी भरा हुआ होता है।
यह टेस्टी बेबी कॉर्न वेजिटेरियन डिश पसंद करने वालों को काफी पसंद होता है। इसलिये आज हम आपको कैप्सिकम बेबी कॉर्न फ्राई बनाने की विधि बताएंगे।
READ: टेस्टी कैप्सिकम रैप
कैप्सिकम बेबी कॉर्न बच्चों को भी काफी पसंद आएगी। इस सब्जी को आप पराठे या राइस के साथ भी परोस सकती हैं। यह सिंपल सी साइड डिश आपको जरुर ट्राई करनी चाहिये।

कितने- 4 लोगों के लिये
तैयारी में समय- 16 मिनट
पकाने में समय- 18 मिनट
सामग्री-
- छोटे बेबी कॉर्न- 1/2 किलो (चॉप)
- हरी और पीली शिमला मिर्च- 2 (स्लाइस)
- प्याज- 1 (घिसी हुई)
- टमाटर- 1 चॉप
- काली मिर्च पावडर- 2 चम्मच
- हल्दी पावडर- 1/2 चम्मच
- हरी मिर्च- 1 स्लाइस
- नमक- स्वादअनुसार
- तेल- 1 चम्मच
- पानी- 1/2 कप
विधि-
- एक पैन में तेल गरम करें, फिर उसमें कटी हुई हरी मिर्च डालें।
- थोड़ी देर के बाद उसमें घिसी हुई प्याज डाल कर गोल्उन ब्राउन करें।
- फिर उसमें कटे टमाटर डाल कर फ्राई करें। आंच को धीमा कर दें जिससे सब्जियां पक जाएं।
- अब इसमें काली मिर्च पावडर और हल्दी डाल कर चलाएं।
- फिर स्लाइस में कटी शिमला मिर्च और बेबी कॉर्न डाल कर मसाले के साथ मिक्स करें।
- अब थोड़ा सा पानी पैन में डालें।
- जब सब्जी लगभग तैयार होने वाली हो तब उसमें नमक डालें।
- आप चाहें तो इसमें थोड़ी सी हींग भी डाल सकती हैं।
- आपकी शिमला मिर्च बेबी कॉर्न फ्राई तैयार हो गई।
Comments
English summary
Capsicum Baby Corn Fry Recipe
Story first published: Friday, May 8, 2015, 16:47 [IST]
Other articles published on May 8, 2015



Click it and Unblock the Notifications
