Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
खुशबूदार कैरट राइस
कैरेट राइस को हम गाजर भात के नाम से भी बुला सकते हैं। यह खासतौर पर एक साउथ इंडियन राइस रेसीपी है जिसे वहां पर मजे से खाया जाता है। आज हम आपको कैरट राइस की विधि बताएंगे जो कि बहुत ही आसान है। पर हां यह रेसीपी आपका थोड़ा सा समय ले सकती है क्योंकि इसको बनाना आसान है पर इसमें एक प्रकार का मसाला भी पड़ता है, जो कि डिश बनाते वक्त ही तैयार किया जाता है। कैरट राइस में खूब सारी गाजर पड़ती है, लेकिन राइस तैयार हो जाने के बाद। कैरट राइस को या तो सुबह नाश्ते के रूप में खा सकते हैं या फिर दुपहर के समय किसी रायते या चटनी के साथ।
कैरट राइस को आप बच्चों को टिफिन में भी दे सकती हैं। बच्चे इसे बहुत पसंद करेगें और उन्हें ताकत भी मिलेगी। तो आइये देर किस बात की पकाते हैं कैरट राइस।

सामग्री-
पका चावल- 1 कप
गाजर- 1 कप घिसा हुआ
प्याज- 1
हरी मिर्च- 2
हल्दी पाउडर- 1/4 चम्मच
नमक- स्वादअनुसार
तेल- जरुरत के अनुसार
हरी धनिया- गार्निशिंग के लिये
राई- 1/2 चम्मच
जीरा- 1/2 चम्मच
उड़द की दाल- 1 चम्मच
कडी पत्ता- 1 डंठल
मसाले के लिये सामग्री-
साबुत धनिया- 1 चम्मच
सूखी लाल मिर्च- 3-4
मूंगफली- 1 चम्मच
घिसा नारियल- 2 चम्मच
विधि-
1. सबसे पहले चावल को पका कर किनारे रख दीजिये। इसे फैला कर रखें जिससे सारे चावल अलग-अलग रहें।
2. अब कढाई में 2 चम्मच तेल गरम करें और उसमें राई, जीरा, उड़द की दाल, कडी पत्ता डाल कर तड़का लगाएं।
3. अब उसमें कटी प्याज और बीच से कटी हरी मिर्च डाल कर 2 मिनट तक पकाएं।
4. फिर चावल और स्वादअनुसार नमक डालें और मिक्स करें।
5. अब दूसरी ओर 1 चम्मच तेल गरम करें, उसमें सारी मसाले वाली सामग्री डालें और अच्छे से भून लें।
6. जब यह मसाले भूरे रंग के हो जाएं तब इन्हें मिक्सी में पीस कर सूखा मसाला तैयार करें।
7. इन मसालों को चावल के साथ मिक्स करें।
8. अब चावल को कटी हुई गाजर और धनिया पत्ती के साथ सजाएं और रायते के साथ सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications
