Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
लंच में चखिये स्वाद कैरेट राइस का
लंच में अगर पुलावा या राइस आइटम हो तो लोग पेट भर के खाना खाते हैं। इसी तरह से कैप्सिकम राइस, लेमन राइस आदि होने के साथ साथ कैरेट राइस भी होता है जो कि खाने में बहुत ही टेस्टी और हेल्दी होता है। गाजर को हमें अपनी डाइट में जरुर शामिल करना चाहिये क्योंकि यह वजन घटाने और त्वचा में चमक भरने के लिये जाना जाता है।
कैरेट राइस घर पर बनाना बहुत ही आसान होता है, इसमें न केवल गाजर ही बल्कि शिमला मिर्च, प्याज और अदकर लहसुन का भी मेल होता है। आइये जानते हैं कैरेट राइस को बनाने की विधि-
कितने लोगों के लिये- 4
तैयारी में समय- 10 मिनट
पकाने में समय- 25 मिनट
सामग्री-
चावल- 2 कप
गाजर- 4-5
प्याज- 2
शिमला मिर्च- 1
हरी मिर्च- 3-4
लहसुन- 3
अदरक- 1/2 इंच
हल्दी पाउडर- 1 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
पुलाव मसाला- 1/2 चम्मच
काली मिर्च- 1/2 चम्मच
जीरा- 1/2 चममच
नमक- स्वादअनुसार
तेल- 2 चम्मच
धनिया पत्ती- 1 चम्मच
विधि-
- पैन में तेल डाल कर गरम करें, जब उसमें से भाप निकलने लगे तब उसमें जीरा डालें।
- उसके बाद कटे प्याज डालें और पकाएं। उसके बाद कुटा हुआ अदरक और पिसा लहसुन, बारीक कटी गाजर और शिमला मिर्च डाल कर नमक और हल्दी ऊपर से मिलाएं।
- इस अच्छे से मिलाइये और लो आंच पर सब्जियों को पकने दीजिये।
- जब सब्जियां गल जाएं तब उसमे काली मिर्च, लाल मिर्च पाउडर, पुलाव मसला और बीच से कटी हरी मिर्च डालें।
- अब धीरे धीरे उसमें उबला हुआ चावल डाल कर मिक्स करें। इसे मध्यम आंच पर पकाएं और गैस बंद कर दें।



Click it and Unblock the Notifications

