Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
संडे के दिन बनाना ना भूलें काजू पुलाव
Veg
oi-Staff
कलरफुल, खुशबूदार और टेस्टी पुलाव खाने का मन करे तो काजू पुलाव बनाइये। इसमें इलायची और लौंग का फ्लेवर रहता है तथा काजू और अन्य ड्रायफ्रूट संग में रहते हैं। इसे आप किसी भी स्पेशल टाइम पर बना सकती हैं।
या फिर संडे को जब आपके पास टाइम ही टाइम हो तो, आप काजू पुलाव बना कर पनीर या चिकन करी के साथ सर्व कर सकती हैं।
काजू का पुलाव, देखने में इतना खूबसूरत लगता है कि आपको इसे झट से खाने का मन कर जाएगा। इसमें आप सब्जी का शोरबा यानी वेजिटेबल स्टॉक का प्रयोग कर सकती हैं।
अगर यह ना मिले तो आप चावल को पकाने के लिये सादा पानी प्रयोग कर सकती हैं। अब आइये देखते हैं इसे पकाने की विधि-

सामग्री -
- ¼ छोटा चम्मच केसर
- 125 मिलीलीटर (½ कप) दूध, गरम
- 40 ग्राम घी
- 2 प्याज, बारीकी कटा हुआ
- 300 ग्राम (1½ कप) बासमती चावल
- 4 इलायची
- 2 लौंग
- 625 मिलीलीटर (2½ कप) सब्जी का शोरबा
- 75 ग्राम (½ कप) काजू, भुना हुआ
- 80 ग्राम (½ कप) किशमिश
विधि -
- सबसे पहले केसर को एक छोटी कटोरी में गरम दूध में डाल कर 10 मिनट के लिये रख दें।
- तब तक के लिये एक बडे़ फ्राइंग पैन में घी गरम करें, उसमें कटी प्याज डाल कर भूरा होने तक पकाएं।
- जब प्याज भूरे रंग की हो जाए तब इसे एक कटोरे में निकाल कर रख लें।
- अब एक सॉस पैन में चावल डालें, उसमें केसर वाला घोल, लौंग, इलायची और सब्जी वाला शोरबा मिक्स करें।
- पैन को ढक्कन से बिल्कुल टाइट फिट कर दें और चावल को उबाल लें।
- फिर आंच को कम करें और 12 मिनट तक पकाएं या फिर तब तक पकाएं जब तक कि राइस पक ना जाए। फिर इसे आंच से हटा दें।
- इसे एक किनारे रखें, फिर 10 मिनट के बाद इसे खोल कर इसमें से इलायची और लौंग निकालें।
- चावल को किसी चम्मच से चलाएं और फिर इस पर फ्राई की हुई प्याज, काजू और किशमिश डाल कर सर्व करें।
Comments
English summary
Cashew pulao (kaju pulao)
Story first published: Saturday, July 2, 2016, 12:39 [IST]
Other articles published on Jul 2, 2016



Click it and Unblock the Notifications
