Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
चना पुलाव: वेजिटेरियन बिरयानी
कई शाकाहारी लोगों की शिकायत होती है कि पुलाव और बिरयानी केवल नॉन वेज लवर्स के लिये ही बनाई जाती है। यदि आप कोई ऐसी पुलाव की रेसीपी खोज रहे हैं जो नॉन वेज पुलाव का मुकाबला कर सकती है तो हम आपको बताएंगे चना पुलाव बनाने की विधि। इस पुलाव में काबुली चने का प्रयोग होता है। तो आइये देखते हैं चना पुलाव बनाने की विधि।
कितने लोगों के लिये- 4
तैयारी में समय- 30 मिनट
पकाने में समय- 30 मिनट

सामग्री-
काबुली चना- 1 कप
घी- 2 चम्मच
जीरा- 1 चम्मच
लौंग- 5
दालचीनी- 1 इंच
काली इलायची- 1
बासमती चावल- 2 कप
प्याज-1 (कटा हुआ)
अदरक लहसुन पेस्ट- 1 चम्मच
टमाटर- 1 (कटा हुआ)
हरी मिर्च- 2 (कटी हुई)
लाल मिर्च पाउडर- 1/2 चम्मच
पुलाव मसाला - 1/2 चम्मच
नमक- स्वाद के अनुसार
विधि-
1. रातभर के लिये काबुली चने को भिगो कर रख दीजिये। सुबह इसे प्रेशर कुकर में डाल कर 2 सीटी आने तक के लिये पका लीजिये।
2. एक गहरे फ्राइंग पैन में घी गरम कीजिये, उसमें जीरा, लौंग, इलायची औद दालचीनी डाल कर चलाइये। थोड़ी देर के बाद उसमें कटी हरी मिर्च और प्याज डालिये और 3-4 मिनट के लिये पकाइये।
3. उसके बाद अदरक-लहसुन पेस्ट बनाइये और उसे भी पैन में डाल कर कुछ देर के लिये भूनिये। फिर कटे टमाटर डाल कर उसके ऊपर से नमक डाल दीजिये। टमाटर को 4-5 मिनट के लिये गल जाने दें और फिर उसमें उबले चने डाल दें।
4. अब ऊपर से पुलाव मसाला और लाल मिर्च डाल कर 3-4 मिनट के लिये पकाएं।
5. फिर पैन में धुले हुए बासमती चावल और 3 कप पानी डाल कर पैन को ढंक दें और 15 मिनट तक हल्की आंच पर पका लें।
6. अब आपका चना पुलाव तैयार है, इसे हरी धनिया से गार्निश करें और सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications
