Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
गणेश चतुर्थी पर बनाइये चना सुंदल
Veg
oi-Staff
गणेश चतुर्थी के दिन भगवान को अच्छे-अच्छे भोजन का भोग लगाया जाता है, जिसमें से एक चना सुंदल भी है। वैसे तो आप चना सुंदल को किसी भी चने या मटर से बना सकती हैं। लेकिन चना सुंदल को लोग चिकपीस से ही बनाना पसंद करते हैं। चना सुंदल को आप आम दिनों में भी बना सकती हैं। इसे बना कर बच्चों के टिफिन बॉक्स में भी दे सकती हैं, उन्हें बहुत पसंद आएगा। चना सुंदन में जब नारियल डाला जाता है तो इसका स्वाद बहुत ज्यादा खिल जाता है। आइये जानते हैं चना सुंदल को बनाने की विधि-
सामग्री-
चना चिकपीस- 1 कप
कच्चा आम - 1/4 कप कटा या घिसा हुआ (अगर इच्छा करे)
नारियल- 1/4 कप घिसा हुआ

छौंकने के लिये
राई- 1 चम्मच
उरद दाल- 1 1/2 चम्मच
सूखी लाल मिर्च- 2
हींग- 2 चुटकी
कडी पत्ता- थोड़ा सा
तेल- 2 चम्मच
विधि-
- चिकपीस को रातभर पानी में भिगो दें। सुबह साफ पानी से धो कर उसे प्रेशर कुकर में थोड़े से नमक और पानी के साथ उबाल लें। पक जाने के बाद निकाल कर रख दें।
- कढाई में तेल डालें, तेल गरम हो जाने पर उसमें राई डाल कर तड़काएं। फिर उदर दाल , लाल मिर्च, हींग और कडी पत्ता डाल कर फ्राई करें।
- जब उदर दाल गोल्डन रंग की हो जाए तब उसमें कच्चा घिसा आम डाल कर कुछ मिनट पकाएं।
- उसके बाद पका हुआ चना, नमक और घिसा नारियल डाल कर अच्छे से मिलाइये और पकाइये।
- आपका चना सुंदल तैयार है।
Comments
English summary
Channa Sundal For Ganesha Chaturthi
Story first published: Friday, September 6, 2013, 12:55 [IST]
Other articles published on Sep 6, 2013



Click it and Unblock the Notifications
