Latest Updates
-
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व
टेस्टी चना उसल
Veg
oi-Staff
चना उसल एक बहुत ही टेस्टी और पेट भरने वाला स्नैक्स है। चाहे कोई त्योहार हो या फिर कोई भी सादा दिन आप इसे बना कर पाव के साथ सर्व कर सकती हैं। इसे शाम को या फिर सुबह ब्रेकफास्ट में भी खाया जा सकता है। अगर आपके घर में कोई महमान भी आ रहे हों तो भी आप चना उसल को बना कर उन्हें सर्व कर सकती हैं। इसमें हल्के मसाले होने की वजह से इसे बच्चे भी खूब पसंद करते हैं। यह तुरंत बन जाता है इसलिये आइये जानते हैं टेटी चना उसल बनाने की विधि को-
कितने लोगों के लिये- 4
तैयारी में समय- 20 मिनट
पकाने में समय- 20 मिनट
सामग्री-
भिगोया हुआ चना - 50 ग्राम
लहसुन- 4
जीरा- 1 चम्मच
गरम मसाला- 1 चम्मच
कडी पत्ता- 5
नींबू रस- 1 चम्मच
नारियल- 1 चम्मच घिसा
धनिया पत्ती- 2 चम्मच
हरी मिर्च- 3
नमक- स्वादअनुसार
मूंगफली तेल- 1 चम्मच
विधि-
- सबसे पहले भिगोये हुए चने को प्रेशर कुकर में पानी डाल कर उबाल लीजिये और पानी निथार कर किनारे रखें।
- अब मिक्सी में लहसुन, नारियल, हरी मिर्च और धनिया पत्ती को पीस लीजिये।
- अब पैन में 1 चम्मच तेल डाल कर गरम करें, फिर उसमें नारियल पेस्ट डाल कर 2 मिनट पकाएं।
- फिर 2 कप पानी डाल कर उबालें।
- इसमें जीरा और कडी पत्ते छोड़ कर सभी सामग्रियों को मिला लीजिये।
- अब पैन को ढंक कर 15 मिनट पकाइये।
- अब दूसरे पैन में जीरा और कड़ी पत्ता पका लीजिये और चने वाले पैन में डाल कर छौंक दीजिये।
- फिर चना उसल को कच्चे प्याज और हरी धनिया काट कर सजाइये और पाव यानी की ब्रेड के साथ सर्व कीजिये।
Comments
English summary



Click it and Unblock the Notifications
