Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
चिली डोसा खास बच्चों के लिये
क्या आपको बच्चा रोज स्कूल बिना ब्रेकफास्ट किये ही भाग जाता है? यदि आप चाहती हैं कि आपका बच्चा ठीक प्रकार से ब्रेकफास्ट करे तो उसके लिये कुछ ऐसा बनाइये जिसे वह पूरे मन से खाए। चिली डोसा एक ऐसा ही ब्रेकफास्ट है जिसे बच्चे पूरे मन से खाएंगे। इस डोसे में मिर्च अपने बच्चे के स्वाद के अनुसार डाले और देखे कि वह कितनी जल्दी प्लेट साफ कर जाता है। आइये जानते हैं इसको बनाने की विधि।
कितने लोगों के लिये- 2
तैयारी में सयम- 20 मिनट
पकाने में समय- 15 मिनट

सामग्री-
डोसे का घोल- 2 कप 100 ग्राम
प्याज- 1
शिमला मिर्च- 1
टमाटर- 1
हरी मिर्च- 2
हरी धनिया- 2
सोया सॉस- 1 चम्मच
तेल- 1 चम्मच
नमक- स्वादनुसार
विधि-
1. डोसे के घोल में कटी हुई हरी मिर्च और हरी धनिया काट कर मिलाएं।
2. पैन में 1 चम्मच तेल गरम करें और उसमें कटे हुए प्याज डाले तथा 2 मिनट के लिये उसे भूने। फिर पैन में कटी हुई शिमला मिर्च डाल कर 2 मिनट तक और भूने।
3. अब पैन में कटे हुए टमाटर और 1/2 चम्मच सोया सॉस डालें। फिर इस पैन में डोसे का घोल डाल कर पूरे पैन में फैला दीजिये। उसके ऊपर थोडा़ और तेल छिड़क दीजिये जिससे वह क्रिस्पी बन जाए।
4. अब डोसे को कुछ मिनट के लिये फ्राई कीजिये और गैस बंद कर दीजिये।



Click it and Unblock the Notifications
