Latest Updates
-
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय -
Teacher's Day 2026: 5 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस? जानिए क्या है इसका इतिहास और महत्व -
Teacher's Day 2026 Sanskrit Wishes: इन संस्कृत श्लोकोंं के जरिए गुरुजनों को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं -
Teacher’s Day 2026 Wishes: गुरु का ज्ञान...इन संदेशों के साथ अपने टीचर्स को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं -
Dahi Handi 2026: 5 या 6 सितंबर, कब है दही हांडी? जानें क्यों और कैसे मनाते हैं ये पर्व
चिली गार्लिक फ्राइड राइस
हम में से कई भारतीय चाइनीज़ डिश बहुत पसंद करते हैं। चाहे चाउमीन हो या फिर फ्राइड राइस। इसी तरह से चिली गार्लिक फ्राइड राइस भी कई लोगों का फेवरेट होता है। इसको बनाते वक्त आप कई तरह की हरी सब्जियों का प्रयोग कर सकती हैं। बच्चों को अगर यह लंच में दिया जाए तो वह भी बडे़ प्यार से इसे खाएंगे। तो आइये जानते हैं इसको बनाने की विधि -
कितने लोगों के लिये- 4
तैयारी में समय- 10 मिनट
पकाने में समय- 20 मिनट

सामग्री
चावल-2 कप (पानी में भिगोया और धुला)
हरा प्याज- 1 कप
लहसुन- 10
हरी मिर्च- 4
शिमला मिर्च- स्लाइस
सोया सॉस- 2 चम्मच
अजीनोमोटो- 1/2 चम्मच
नमक- स्वादअनुसार
तेल- 1 चम्मच
विधि-
एक पैन में तेल गरम करें, उसके बाद हरी प्याज और हरी मिर्च डालें और मध्यम आंच पर 3 मिनट तक के लिये पकाये। उसके बाद कुटी लहसुन डालें और 2 मिनट के लिये चलाएं। अब आंच को धीमा कर दें और उसमें हरी प्याज के पत्ते और स्लाइस में कटी हुई शिमला मिर्च डाल कर ऊपर से नमक तथा अजीनोमोटो डालें।
अब आंच को धीमा करें और मिश्रण को लगातार चलाती रहें। अब इसमें सोया सॉस डालें। उसके बाद पैन में चावल डालें और इसे पूरी तरह से मिश्रण और सॉस के साथ मिलाएं। चावल को 3-4 मिनट चलाएं और 3 कप पानी डालें। पैन को कवर करें और आंच को मध्यम करें और 10 मिनट के लिये इसे होने दें।
आपका चिली गार्लिक राइस तैयार है, इसे मंचूरियन के साथ खाएं।



Click it and Unblock the Notifications
