Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
चिली गार्लिक नूडल्स
नूडल्स खाना हर किसी को पसंद होता है। बच्चे हो चाहे बडे़ हर किसी को नूडल्स खाना अच्छा लगता है। बच्चे तो इसे लंच बॉक्स में भी ले जाना पसंद करते हैं। आज हम आपको चिली गार्लिक नूडल्स बनाना सिखाएंगे जिसमें खूब सारी सब्जियों का प्रयोग होता है।
इस चिली नूडल्स में सोया सॉस और अजीनोमोटो नहीं पड़ता क्योंकि यह स्वास्थ्य के लिहाज से बहुत खतरानाक माने जाते हैं। आप अपनी मर्जी से इसमें कोई भी सब्जी डाल सकते हैं। तो देर किस बात की आइये बनाते हैं बेहतरीन चिली गार्लिक नूडल्स।

कितने लोगो के लिये- 2-3
तैयारी में समय- 5 मिनट
पकाने में समय- 20-25 मिनट
सामग्री-
नूडल्स- 250 ग्राम
स्प्रिंग अनियन- 2-3
लहसुन- 2 चम्मच
चिली सॉस- 2 चम्मच
शेहजवान सॉस- 2 चम्मच
रेड चिली फ्लेक्स- 1 चम्मच
नूडल्स मसाला- 1 चम्मच
पानी- उबालने के लिये
नमक- स्वादअनुसार
परमेसन चीज़- 2 चम्मच
तेल- 2 चम्मच
विधि-
एक गहरे बर्तन में पानी उबाले और उसमें नूडल्स तथा 1 चम्मच तेल और नमक डाले। इसे अच्छी तरह से मिक्स करें और नूडल्स को उबाले और छान कर एक किनारे रख दें।
अब एक फ्राइंग पैन ले, उसमें तेल डाले और स्प्रिंग अनियन डाल कर 1 मिनट के लिये चलाए। फिर उसमें नमक, सेहजवान सॉस, लहसुन, चिली सॉस, रेड चिली फ्लेक्स डाल कर नूडल्स को डाले। अब पैन में सारी सामग्रियां डाले, फिर नूडल्स मसाला डाल कर मिक्स करें। इसे मिध्यम आंच पर पकाए और आखिर में आंच बंद कर दें।



Click it and Unblock the Notifications