Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
चिली मशरूम विध बेबीकार्न
मशरूम और बेबीकार्न ऐसे दो आइटम हैं,जो वेजिटेरियन्स को पसंद आते हैं। कुछ सालों पहले मशरूम बहुत से लोगों को पसंद नहीं होता था, पर अब ऐसा नहीं है। मशरूम में बहुत सा पौष्टिक गुण होता है और साथ में यह खाने में भी टेस्टी लगता है। आज हम आपको चिली मशरूम विध बेबीकार्न बनाना सिखाएंगे। चिली मशरूम विध बेबीकार्न एक इंडो चाइनीज रेसीपी है जो कि बच्चों में बहुत ज्यादा पसंद की जाती है। इसमें मिला मसालों तथा चाइनीज सॉस का मिश्रण काफी अच्छा टेस्ट प्रदान करता है। यह मशरूम रेसीपी बहुत ही आसानी से बन भी जाती है। तो आइये देखते हैं इसे बनाने की विधी को-

कितने लोगों के लिये- 3-4
तैयारी में समय- 15 मिनट
पकाने में समय- 10 मिनट
सामग्री-
मशरूम- 1 कप (चॉप)
बेबीकॉर्न- 1 कप
प्याज- 1
लहसुन- 2-3
अदरक-लहसुन पेस्ट- 1 चम्मच
हरी मिर्च- 4
मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
सोया सॉस- 2 चम्मच
टमैटो सॉस- 1 चम्मच
कार्नफ्लोर- 1 चम्मच
नमक- स्वादअनुसार
हरी प्याज के पत्ते- 2 (चॉप)
तेल- 2 चम्मच
पानी- ½ कप
विधि-
- मशरूम और बेबीकॉर्न को साफ कर के धो लीजिये और स्लाइस में काट लीजिये।
- एक पैन में तेल गरम करें और उसमें कटे हुए प्याज और लहसुन डाल कर फ्राई कीजिये।
- अब उसमें बेबीकॉर्न डाल कर 2 मिनट के लिये पकाएं।
- पैन में मशरूम, अदरक-लहसुन पेस्ट और हरी मिर्च डाल कर भूने।
- अब सोया सॉस और टमैटो सॉस, मिर्च पाउडर और नमक डालिये। हल्का सा पानी भी मिलाएं। पैन को ढंक दें और आंच को लो कर दें।
- दूसरी ओर कार्नफ्लोर को आधे कप पानी में घोल लें और पैन खोल कर उसमें डाल दें।
- अब हरी प्याज के पत्तों को मिलाइये और आंच बंद कर दीजिये।
- इस स्टार्टर को चावल या नूडल्स के साथ सर्व कीजिये।



Click it and Unblock the Notifications
