Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
कोकोनट दाल रेसिपी
Veg
oi-Staff
अगर आप वेजिटेरियन हैं तो आपको यह कोकोनट दाल की रेसिपी बहुत पसंद आएगी। कोकोनट दाल रेसिपी साउथ इंडियन दाल है जो कि बहुत क्रीमी होती है और टेस्टी भी। ऐसा नहीं है कि इस दाल में केवल अकेली दाल ही पड़ती हो बल्कि इसमे आपको तुरई की सब्जी भी मिलेगी। अगर आप इस दाल को और भी ज्यादा हेल्दी बनाना चाहते हैं तो उसमें और भी सब्जियां डाल सकते हैं। आइये जानते हैं कोकोनट दाल रेसिपी की विधि-
कितने- 3
तैयारी में समय- 15 मिनट
पकाने में समय- 20 मिनट

सामग्री-
मसूर दाल- 25 ग्राम
मूंगफली का तेल- 2 चम्मच
प्याज- 1 कटा
लहसुन और लौंग- 4 कूंटे हुए
अदरक- 1
जीरा पाउडर- 2 चम्मच
हल्दी- 2 चम्मच
नारियल का दूध- 400 ग्राम
वेजिटेबल स्टॉक- 400 एमएल
टमाटर- 4
तुरई- 1 कटा हुआ
नींबू का रस- 2 चम्मच
धनिया - 3 चम्मच
नमक- स्वादअनुसार
विधि-
- एक गहरे पैन में मूंगफली का तेल डाल कर गरम करें, फिर उसमें कटी प्याज और लौंग डाल कर फ्राई करें।
- एक दूसरे कटोरे में दाल को पानी में कुछ देर के लिये भिगो दें।
- अब पैन में लहसुन, अदरक, जीरा और हल्दी डालें। फिर मध्यम आंच पर इसे लगातार चलाएं।
- जब सामग्री पक जाए तब इसमें भिगोई हुई दाल डालें। थोड़ा चलाएं और फिर नारियल दूध, वेजिटेबल स्टॉक और थोड़ा सा पानी डाल कर उबालें।
- अब मध्यम आंच पर दाल कर पकने दें।
- इस दाल में उबला हुआ टमाटर मैश कर के डालें। साथ में थोड़ा सा नींबू का रस भी डालें।
- अब पैन को ढंक दें और दाल को गाढी हो जाने तक पकने दें। फिर इसमे कटी हुई हरी धनिया डाल कर सर्व करें।
- आपकी क्रीमी कोकोनट दाल तैयार है। इसे गरम चावल के साथ सर्व करें।
Comments
English summary
Coconut Dal Recipe For Vegetarians
Story first published: Saturday, January 4, 2014, 12:30 [IST]
Other articles published on Jan 4, 2014



Click it and Unblock the Notifications
