Latest Updates
-
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
World Nature Conservation Day 2026: क्यों मनाते हैं विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व
ओवन में बनाइये क्रिस्पी हनी गार्लिक टोफू
Veg
oi-Staff
टोफू को सोया पनीर भी कहते हैं, जिसमें प्रोटीन की मात्रा काफी ज्यादा होती है। टोफू खाने में बेस्वाद होता है इसलिये अगर आप इसे किसी मीठी चीज केसाथ मिक्स करें तो यह खाने पर काफी टेस्टी लगता है।
The Amazon Great Indian Festival Sale Begins Soon, Upto 90% Off on Products
आज हम आपको क्रिस्पी हनी गार्लिक टोफू की रेसिपी बनाना सिखा रहे हैं, जिसे ओवन में बनाया जा सकता है। जब आप इसे गरमा गरम खाएंगे तो आपको यह काफी पसंद आएगा। तो इंतजार छोडिये और जानिये इसे कैसे बनाया जाता है।

कितने- 2 सदस्यों के लिये
तैयारी में समय- 5 मिनट
पकाने में समय- 45 मिनट
सामग्री-
- 1 पैकेट टोफू
- 1 चम्मच कार्नस्टार्च
- 2 चम्मच शहद
- 1 चम्मच सोया सॉस
- 3 लहसुन,पिसे हुए
- ताजी पिसी काली मिर्च, स्वादअनुसार
- स्लाइस की हुई ग्रीन स्प्रिंग अनियन
बनाने की विधि -
- ओवन को पहले 400°F पर गरम कर लें।
- टोफू को सूखे कपडे़ से पोछ कर उसे सुखा लें और फिर आधे इंच के टुकड़े में काट कर रखें।
- टोफू को एक कटोरे में डालें, उसमें कार्न स्टार्च डाल कर मिक्स करें।
- फिर टोफू को parchment paper पर निकाल कर बेकिंग शीट पर रखें।
- इसे 30-45 मिनट तक बेक करें, बीच बीच में इसे पलटती रहें।
- जब टोफू पकने में पांच मिनट रह जाए, तब सॉस बनाने की तैयार करें।
- एक छोटे फ्राइंग पैन में शहद, सोया और लहसुन डाल कर मध्यम आंच पर तब तक पकाएं जब तक कि सॉस गाढा ना हो जाए।
- इसे एक बार टेस्ट करें और फिर उसमें कुटी हुई काली मिर्च डालें।
- अब टोफू को ओवन से निकालें और उसे सॉस में लपेटे।
- आखिर में इसे ग्रीन स्प्रिंग अनियन से गार्निश करें और सर्व करें।
Comments
English summary
Crispy Oven Baked Honey Garlic Tofu Bites
Story first published: Thursday, September 29, 2016, 13:33 [IST]
Other articles published on Sep 29, 2016



Click it and Unblock the Notifications