Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
क्रन्ची पेप्पर सैलेड
अपने दिन की शुरुआत अगर सलाद खा कर की जाए तो यह बहुत ही स्वास्थ्य वर्धक रहेगा। साथ ही अगर कोई डाइट पर है तो भी कुछ दिनों तक सलाद खाने पर वह अपना वजन कई किलो घटा सकता है। सलाद हर तरह से सेहतमंद चीज है। आज हम आपको पेप्पर सैलेड बनाना सिखाएंगे जिसमें लाल और पीले रंग की शिमला मिर्च होगीं।
आपको अपने बच्चों को भी सलाद खिलाने की आदत डालनी चाहिये। यह सलाद टेस्टी होने के साथ साथ बहुत पौष्टिक भी होता है। आइये जानते हैं इसको बनाने कि विधि-
कितने लोगों के लिये- 2
तैयारी में समय- 20 मिनट
पकाने में समय- 20 मिनट

सामग्री
लाल शिमला मिर्च- 1
पीली शिमला मिर्च- 1
चेरी टमाटर, दो हिस्सों में कटा हुआ- 10-15
प्याज़ ,सलाइस किया हुआ -1 मध्यम आकार
हरे प्याज़ की पत्तियाँ- 1 बड़ा चम्मच
लेटस के पत्ते ,हाथों से तोड़कर- 4-5
कुटी हुई कालीमिर्च- 1/2 छोटा चम्मच
नमक- स्वादानुसार
ऑलिव आइल- 2 बड़े चम्मच
विनेगर- 1 बड़ा चम्मच
भुनी हुई मूंगफली- 1 कप
विधि
- ओवन को 200° सेल्सियस तक गरम करें। शिमला मिर्चों को चारों ओर फोर्क से चुभें, बेकिंग शीट पर रखें ओर गरम ऑवन में, बीच बीच में घुमाते हुए, तीस मिनट तक भूनें, या जबतक उनके छिल्के पूरी तरह काले हो जाए।
- अब इन्हे कागज़ के लिफाफे में डालें और बन्द करके दस मिनट तक रखें।
- एक बड़े बाउल में चेरी टॉमेटो, प्याज़, हरे प्याज़ के पत्ते, लेटस के पत्ते, कुटी काली मिर्च और नमक डालें। फिर ऑलिव ऑयल और सिर्का डालें।
- कागज़ के लिफाफे से शिमला मिर्चें निकालें, उनको छिलें और पतले स्ट्रिप्स काटकर बाउल में बाकी सामग्री के साथ डालें और हल्का सा मिलाएँ।
- बाउल को ढकें और रेफ्रिज़्रेटर में एक घन्टे तक रखें।
- परोसने के वक्त उसमे भूनी मूंगफली डालकर मिलाएँ और ठंडा ठंडा परोसें।



Click it and Unblock the Notifications
