Latest Updates
-
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय
चाय के साथ खाएं कुकम्बर टी सैंडविच
नाश्ते में चाय या कॉफी के समय हर समय बिस्कुट खाने का मन नहीं करता। इसलिये अगर चाय के साथ खीरे यानी की कुकम्बर का सैंडविच हो तो मजा ही आ जाता है। यह सैंडविच बनाने में भी आसान है और खाने में तो स्वादिष्ट लगता ही है। बच्चों को तो कुकम्बर सैंडविच बहुत पसंद आएगा। इसी बहाने बच्चों के पेट में कुछ हरी सब्जियां भी चली जाएंगी। आइये जानते हैं कुकम्बर टी सैंडविच बनाने की विधि।
कितने लोगों के लिये- 3
तैयारी में समय- 10 मिनट
पकाने में समय- 15

सामग्री-
सफेद या ब्राउन ब्रेड स्लाइस- 12
क्रीम चीज स्प्रेड- 2 चम्मच
मेयोनीज- 2 चम्मच
मक्खन- 1 चम्मच
गाजर- 1
खीरे- 2
शिलामिर्च और बारीक पत्ता गोभी कटी हुई- 1/2 कप
नमक- स्वादअनुसार
काली मिर्च- 1/2 चममच
विधि-
क्रहम चीज स्प्रेड, मेयोनीज, मक्खन, नमक और काली मिर्च को एक कटोरी में मिक्स कर अच्छी तरह फेंट लें। बारीक कटी हुई सब्जियों को इसमें मिलाएं। ब्रेड स्लाइस को किसी कटोरी की सहायता से गोलाकार काट लें। अब इस मिश्रण को गोलाकार ब्रेड पर फैलाएं। स्लाइस्ड खीरे को इस पर लगा कर दूसरी ब्रेड उस पर रखें। सैंडविच को टमैटो सॉस के साथ सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications
