Latest Updates
-
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम -
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर करें ये 5 सरल उपाय, कालसर्प दोष से मिलेगी राहत
मसालेदार आलू गोभी की सब्जी
आलू गोभी की मसालेदार सब्जी काफी टेस्टी होती है और आप इसे किसी भी समय पका सकती हैं। बच्चे हों या फिर बड़े, यह सब्जी सभी को पसंद आती है।
Veg
oi-Staff
आलू गोभी की मसालेदार सब्जी काफी टेस्टी होती है और आप इसे किसी भी समय पका सकती हैं। बच्चे हों या फिर बड़े, यह सब्जी सभी को पसंद आती है।
इसे नाश्ते के तौर पर पराठे के साथ सर्व करें और फिर देंखे। यह गोभी आलू की सब्जी काफी पौष्टिक है तो देर मत कीजिये और सीखिये इसे बनाने की विधि-

कितने- 4 सदस्यों के लिये
तैयारी में समय- 15 मिनट
पकाने में समय- 40 मिनट
सामग्री-
- 2 चम्मच तेल
- 1 बड़ा प्याज, कटा
- 1 इंच अदरक का टुकड़ा, घिसा
- 3 लहसुन, बारीक कटी
- 1/2 चम्मच हल्दी
- 1 चम्मच जीरा
- 1 चम्मच करी पावडर
- 227 ग्राम कटे टमाटर
- 1/2 चम्मच शक्कर
- 1 फूल गोभी, छोटे टुकड़ों में कटी
- 2 आलू, चार टुकड़ों में कटे
- 1 छोटी हरी मिर्च
- नींबू का रस
- मुठ्ठीभर धनिया पत्ती, कटी हुई
विधि -
- एक पैन में तेल गरम करें, उसमें प्याज डाल कर 10 मिनट तक पकाएं।
- फिर उसमें अदरक, लहसुन हल्दी, जीरा और करी पावडर डालें।
- इसे 1 मिनट तक पकाएं और फिर टमाटर और शक्कर डालें।
- जब यह सभी चीजें पक जाएं तब कटी हुई फूल गोभी, आलू और हरी मिर्च डालें।
- ऊपर से स्वादअनुसार नमक मिलाएं।
- पैन को ढंक दें और 30 मिनट तक बीच बीच में चलाते हुए पकाएं।
- अगर पानी की जरुरत हो तो पानी भी मिला लें। लेकिन सब्जी ड्राय ही बननी चाहिये ।
- जब सब्जी पक जाए तब आंच बंद कर दें और ऊपर से नींबू निचोड़े और हरी धनिया छिड़के।
- अब आप इसे रोटी या पराठे के साथ सर्व कर सकती हैं।
Comments
English summary
Culiflower and potato curry
Story first published: Monday, February 20, 2017, 11:25 [IST]
Other articles published on Feb 20, 2017



Click it and Unblock the Notifications