Latest Updates
-
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य
चटकीली कडी़ पत्ता चटनी

सामग्री-
कड़ी पत्ता - एक कप
नारियल - 1/4 कप कद्दूकस किया हुआ
तेल - 1 चम्मच
हरी मिर्च - 2-3
लाल मिर्च - 2
इमली का गूदा - 2 चम्मच
गुड़ - 1 चम्मच
चने की दाल - 2 चम्मच
उरद की दाल - 2 चम्मच
राई - 1/2 चम्मच
जीरा - 1/2 चम्मच
हींग - 2 पिंच
नमक - 3/4 चम्मच (स्वादानुसार)
विधि -
कडी पत्ते को साफ कीजिये और उसके पत्तों को निकाल कर एक किनारे रख दीजिये। पैन गरम कीजिये और 1 छोटा चम्मच तेल डालिये, जब तेल गरम हो जाए तब उसमें राई तथा जीरा डालिये। जब राई और जीरा हो जाए तब उसमें चने और उरद की दाल भी डाल दीजिये, दालों को चमचे से चलाते हुये, मीडियम आग पर हल्का ब्राउन होने तक भून लीजिये। लाल मिर्च और हींग भी डाल कर 1/2 मिनिट भून लीजिये, भुने मसाले एक अलग प्याली में निकाल लीजिये। अब पैन में दोबारा तेल डालिये और गरम कीजिये। तेल गरम होने पर कडी पत्त्ता डाल दीजिये और 2 मिनिट लगातार चलाते हुये भूनिये। इसके बाद उसमें घिसा हुआ नारियल और हरी मिर्च भी डालिये और 1 मिनिट तक भूनिये। भुने कडी पत्ता और दाल, मसाले सारी चीजों को मिक्सर में डालिये, इमली का गूदा, गुड़ और नमक भी डाल दीजिये। अब उसमें एक चौथाई कप पानी डाल कर चटानी को बारीक पीस लीजिये। लीजिये तैयार हो गया आपका कडी पत्ता चटनी, अब इसे अपने मन पसंद व्यंजन के साथ खाइये।



Click it and Unblock the Notifications
