Latest Updates
-
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी
टेस्टी गुजराती दाल ढोकली
दाल ढोकली एक गुजराती रेसीपी है जिसे यहां के लोग काफी पसंद करते हैं। वे लोग जिन्हें ढोकली के बारे में बिल्कुल भी ज्ञान नहीं है तो हम उन्हें बता दें कि यह एक भारतीय पास्ता है जिसे गेहूं के आटे में मसाले मिला कर बनाया जाता है। ढोकली को ढोकला मत समझ लीजियेगा क्योंकि इसे बनाने का तरीका अलग होता है और इसे दाल मे डाल कर बनाया जाता है। आप चाहे तो ढोकली के पीस को तैयार कर के फ्रिज में रख कर दुबारा दाल में डाल कर बना सकती हैं। यह खाने में बहुत ही टेस्टी लगती है तो आइये देखते हैं कि इसे घर पर कैसे बनाया जाए।
कितने लोगों के लिये- 3-4
तैयारी में समय- 20 मिनट
पकाने में समय- 20 मिनट

ढोकली के लिये सामग्री-
गूहूं का आटा- 1 कप
हल्दी पाउडर- आधा चम्मच
मिर्च पाउडर- आधा चम्मच
नमक- 1 चुटकी
पानी- 1 कप
दाल के लिये सामग्री-
तूअर दाल- 1 कप
प्याज- 1
हल्दी पाउडर- 1 चम्मच
चीनी- 2 चम्मच
गरम मसाला- आधा चम्मच
अमचुर- 1 चम्मच
राई- आधा चम्मच
जीरा- आधा चम्मच
लौंग- 5
सूखी लाल मिर्च- 2
कडी पत्ती- 8
हींग- चुटकी भर
तेल- 1 चम्मच
नमक- स्वादअनुसार
पानी- 3 कप
धनिया पत्ती- 1 चम्मच
विधि-
- ढोकली बनाने के लिये आटा, नमक , हल्दी, मिर्च पाउडर और तेल डाल कर पानी से आटा सान लें।
- अब आटे को चार या पांच पीस में काट लें और उसे बेल लें। फिर चाकू ले ध्यान से उसके आयताकार आकार के टुकड़े करें। उसका साइज ज्यादा बड़ा न रखें, एक बिस्कुट के समान हो तो अच्छा है।
- एक बार हो जाने के बाद सारी ढोकली को किनारे रख दें।
- अब तुअर दाल को साफ कर के धो लीजिये और उसे प्रेशर कुकर में कटी प्याज, नमक और हल्दी पाउडर डाल कर 3 सीटी आने तक पका लीजिये।
- मध्यम आंच पर दाल को पकाइये और ठंडा होने के लिये किनारे रखिये।
- अब पैन में तेल गरम करें, उसमें राई, जीरा, सूखी लाल मिर्च, कडी पत्ते, लौंग, हींग डाल कर फ्राई करें।
- जब दाल ठंडी हो जाए तब उसे इस पैन में डाल दें और फिर चीनी, गरम मसाला, अमचुर डाल कर 2 मिनट तक पकाएं।
- अब ध्यान से ढोकली के पीस को डालें और 5 मिनट तक मध्यम आंच पर पकाएं।
- एक बार हो जाने पर आंच बंद कर दें और कटी हरी धनिया छिड़क कर सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications
