Latest Updates
-
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी
अवरेकाडु(सेम) सांभर
कर्नाटक में बींस बहुत प्रसिद्ध है। यहां पर हर साल एक मेला लगता है जिसमें इस राज्य से ढेरों किसान आ कर बींस बेचते हैं। तो ऐसे में हमने सोचा कि क्यों ना आपको आज अवरेकाडु यानी की सेम का स्वादिष्ट सांभर बनाना सिखाएं। यह कर्नाटक की बहुत ही आम सी सब्जी है जिसका यहां पर हर कोई दीवाना है।
आप इस सांभर को चावल या रोटी के साथ खा सकते हैं। यकीन मानिये कि ताजी सेम की ना केवल सब्जी ही अच्छी होती है बल्कि सांभर भी बहुत ही स्वादिष्ट होता है। आइये देखते हैं इसे बनाने की विधि।
कितने लोगों के लिये- 3-4
तैयारी में समय- 5 मिनट
पकाने में समय- 20 मिनट
सामग्री-
सेम के दाने - 2 कप
प्याज- 2
बैगन- 1
लहसुन- 5-6
टमाटर- 1
इमली गूदा- 1 चम्मच
हरी धनिया पाउडर- 1 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
राई- ½ चम्मच
कडी पत्ता- 6-7
गुड- 1 छोटा पीस
नमक- स्वादअनुसार
तेल- 2 चम्मच
पानी- 2 कप
विधि-
1. सेम अच्छी प्रकार से धो लें और प्रेशर कुकर में पानी डाल कर 2 सीटी आने तक पका लें। अब इसे ठंडा कर इसका पानी छान लें।
2. पैन लीजिये, तेल गरम कीजिये, राई और कडी पत्ता डाल कर भूनिये। जब यह हो जाए तब इसमें कटे हुए प्याज और कटी लहसुन डाल कर मध्यम आंच पर 2-3 मिनट भूनिये।
3. अब इसमें कटे बैगन और टमाटर डाल कर पकाइये। फिर नमक, हरी धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर डाल कर साथ में इमली का गूदा और गुड भी डलिये।
4. अब 2 कप पानी डाल कर सांभर को उबालिये। फिर इसमें उबली हुई सेम डाल कर 4-5 मिनट के लिये पकाइये। जब ग्रेवी गाढी हो जाए तब गैस बंद कर दीजिये।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
