Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
जायकेदार गोभी बटर मसाला
इस दुपहर अगर आपको कुछ हट कर बनाना हो तो आप गोभी बटर मसाला बना सकती हैं। यह गोभी बटर मसाला काफी नए अंदाज में बनाया गया है। इसमें सूखे मसालों को एक पोटली में बांध दिया जाता है और फिर उसे कुकर में प्याज और टमाटर के साथ पकाया जाता है। यह जाकेदार रेसिपी अन्य रेसिपीज़ से बिल्कुल हट कर है। इस रेसिपी को बनाने से पहले यह भी ध्यान रखें कि इसमें डाले जाने वाले टमाटर बिल्कुल लाल हों क्योंकि कच्चे टमाटर ग्रेवी का मजा बिल्कुल ही खराब कर देगें। गोभी मसाले को आप चाहे पुलाव के साथ खाइये या फिर रोटी के साथ, इस स्वाद हर किसी के साथ आएगा।
कितने- 2
तैयारी में समय- 20 मिनट
पकाने में समय- 16 मिनट

सामग्री-
बटर- 1 कप
मसाले- मुठ्ठीभर (इलायची, दालचीनी, लौंग, तेज पत्ते) को एक साथ एक कपड़े में बांध लें
प्याज- 2 कटी हुई
काजू- 1 कटोरा
अदरक लहसुन - 1 चम्मच पेस्ट
नमक- स्वादअनुसार
हरी मिर्च- 6
सूखी लाल मिर्च- 5
टमाटर- 4
चीनी- 1 चम्मच
कसूरी मेथी- 1 चम्मच
कार्न फ्लोर- 1 चम्मच
मैदा- 1 चम्मच
धनिया पावडर- 1 चम्मच
नमक- स्वादअुनसार
ताजी क्रीम- 3 चम्मच

विधि-
एक प्रेशर कुकर में बटर पिघलाएं। जब वह गरम हो जाए तब उसमें मसालों से भरी पोटली रखें।
फिर उसमें कटी हुई प्याज और काजू डाल कर अच्छी तहर से चलाएं।
जब प्याज अच्छी तरह से पक जाए तब उसमें अदरक लहसुन पेस्ट और नमक डालें। इसे चलाइये और हरी मिर्च डालिये।

कुछ देर के बाद इसमें सूखी लाल मिर्च डाल कर चलाएं।
फिर कटे टमाटर डाल कर प्रेशर कुकर को ढंक दें। और तीन सीटी आने तक पकाएं।
जब मिश्रण पक जाए तब उसे एक दूसरे बरतन में छान कर उसका रस निकाल लें।

बचे हुए पेस्ट को मिक्सी में पीसें।
गैस पर एक पैन चढाएं और उसमें पिसे हुए पेस्ट को डालें। फिर उसमें थोडी सी चीनी डालें। इसे हल्की आंच पर पकाएं।
अब इसमें थोडी सी कसूरी मेथी डाल कर चलाएं।
एक प्लेट लें, उसमें थोडा सा कार्न फ्लोर, मैदा, काली मिर्च पावडर, धनिया पावडर और नमक डाल कर थोड़ा सा पानी मिक्स कर के पेस्ट बनाएं।

इस पेस्ट को गोभी पर लगाएं।
एक दूसरे पैन में थोड़ा सा तेल गरम करें। जब तेल गरम हो जाए तब उसमें गोभी फ्राई करें।

गोभी को फ्राइ कर के प्लेट में निकालें।
उसी पैन में पिसी हुई ग्रेवी डालें और ऊपर से बटर डालें।

इसे कुछ देर पकाने के बाद इसमें तली हुई गोभी डाल कर चलाएं। पैन को ढंक दें।

उसके बाद ताजी क्रीम ऊपर से डाल कर सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications
