Latest Updates
-
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम
वीकेंड पर बनाएं टेस्टी वेजिटेबल नवरतन कोरमा
Veg
oi-Staff
नवरतन का मतलब होता है नौ रत्न। इसलिये आज हम इस सब्जी में 9 तरह की सब्जियां मिक्स कर के ग्रेवी बनाएंगे। रोटी, पराठे या फिर चावल के साथ वेजिटेबल नवरतन कोरमा खाने का बड़ा ही आनंद आता है।
READ: टेस्टी पनीर नवरतन कोरमा
यह ग्रेवी वाली सब्जी आपके घर में हर किसी को पसंद आएगी। अगर आप को रेस्ट्रॉन्ट में वेज नवरतन कोरमा महंगा लगता है तो इसे आप अपनी रसोई में ही पका सकती हैं। वेज नवरतन कोरमा बनाने के लिये सबसे पहले सभी सब्जियों को अच्छी तरह से उबाल लेना चाहिये।

कितने- 4 सदस्यों के लिये
पकाने में समय- 20 मिनट
तैयारी में समय- 20 मिनट
सामग्री-
- बींस- 1 कप उबली
- गाजर- 1 कप उबला
- मटर- 1 कप उबला
- टमाटर- 2 कप
- प्याज- 2 कप
- फूल गोभी- 1 कप उबली
- पाइनएप्पल- 1 कप
- आलू- 1 कप उबला
- लाल शिमला मिर्च- 1 कप
- काजू- 1 कप
- किशमिश- 1/2 कप
- हल्दी- 1/4 चम्मच
- जीरा- 1/2 चम्मच
- धनिया पावडर- 1/2 चम्मच
- गरम मसाला - 1/2 चम्मच
- मिर्च पावडर- 2 चम्मच
- पाइनएप्पल जूस- 1 कप
- क्रीम- 2 चम्मच
- नमक- स्वादअनुसार
- तेल
विधि-
- एक पैन ले कर उसमें तेल गरम करें। फिर उसमें जीरा डाल कर चलाएं।
- उसके बाद 1 कप कटी प्याज, 1 कप टमाटर और लहसुन डाल कर फ्राई करें।
- जब यह गोल्डन ब्राउन हो जाए तब इसे ठंडा कर के मिक्सी में पीस लें।
- इसके साथ ही काजू और हल्का सा पानी डालें और दुबारा पीसे।
- अब इस पेस्ट को किनारे रख दें।
- अब दूसरा पैन लें, उसमें तेल डाल कर गरम करें।
- फिर उसमें जीरा, गरम मसाला, मिर्च पावडर, हल्दी और धनिया पावडर डाल कर अच्छी तरह से चलाएं।
- अब इसमें कटी प्याज और टमाटर, शिमला मिर्च, मटर, पाइनएप्पल, गाजर, बींस, आलू और किशमिश डालें।
- उसके बाद हल्का सा पानी और पिसा हुआ पेस्ट डालें।
- ऊपर से पाइनएप्पल जूस डाल कर मिक्स करें।
- अब आखिर में क्रीम डाल कर सजाएं।
- आपका टेस्टी नवरतन वेज कोरमा तैयार है, इसे नान या जीरा राइस के साथ सर्व करें।
Comments
Read in English: Vegetable Navrathna Korma Recipe
English summary
Delicious Vegetable Navratan Korma Recipe
Story first published: Friday, November 20, 2015, 14:48 [IST]
Other articles published on Nov 20, 2015



Click it and Unblock the Notifications