Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
बच्चों को बेहद पसंद आएंगा ड्राई फ्रूट पुलाव
Veg
oi-Staff
बच्चे अक्सर खाने में चिक-चिक करते रहते हैं। लेकिन अगर आप उन्हें यह बताई गई विधि अनुसार ड्राई फ्रूट पुलाव बना कर खिलाएंगी तो वह बेहद खुश हो जाएंगे। यह राइस रेसिपी है जो कि ड्राई फ्रूट से भरी हुई है।
आपके बच्चे क्या घर के बडे़ भी इसे बड़े चाव से खाएंगे। इसमें मसाले थोड़े कम ही डालें नहीं तो मेवों का स्वाद खतम हो जाएगा। अगर आप पुलाव को और अधिक पका देंगी तो वह टेस्ट में और भी बेहतरीन हो जाएगा। तो अगर आपको लंच में कुछ जाकेदार ले कर जाना हो, तो आप यह ड्राई फ्रूट पुलाव बना सकती हैं। आइये जानते हैं इस ड्राई फ्रूट पुलाव को बनाने की विधि।

कितने- 3
तैयारी में समय- 15 मिनट
पकाने में समय- 20 मिनट
सामग्री-
- चावल- 2 कप
- बादाम- 10
- काजू- 10
- किशमिश- 10
- घी- 2 चम्मच
- काली मिर्च- 1 चम्मच
- नमक- स्वादअनुसार
- तेज पत्ता- 2
- केसर- चुटकीभर
विधि-
- एक गहरे पैन में पानी गरम करें। उसके दूसरी ओर अलग नॉन स्टिक पैन गरम करें और उसमें घी डालें।
- फिर उसमें तेज पत्ता, काली मिर्च, बादाम, काजू और किशमिश डाल कर गरम करें।
- उसके बाद इसमें चावल डाल कर 2 मिनट पकाएं।
- अब इसमें नमक और केसर डाल कर आधे मिनट तक गरम करें।
- अब इसमें 3 कप गरम पानी डालें।
- जब मिश्रण उबलने लगे तब उसे ढंक दें और चावल को तब तक पकाएं जब तक कि वह हो ना जाए।
Comments
English summary
Dry Fruit Pulav For Your Kiddies
Story first published: Wednesday, August 13, 2014, 12:04 [IST]
Other articles published on Aug 13, 2014



Click it and Unblock the Notifications
