Latest Updates
-
बारिश के मौसम में तेजी से बढ़ रहा है वायरल फीवर का खतरा, जानिए लक्षण और बचाव के उपाय -
Friendship Day Wishes For Best Friend: इन संदेशों के जरिए बेस्ट फ्रेंड को दें फ्रेंडशिप डे की बधाई -
Happy Friendship Day 2026 Wishes: तेरी मेरी यारी...इन संदेशों के साथ दोस्तों को दें फ्रेंडशिप डे की शुभकामनाएं -
आगरा की अवनी गुप्ता ने Miss Supranational 2026 में बढ़ाया भारत का मान, कॉर्पोरेट जॉब छोड़ बनाई टॉप 12 में जगह -
सावन में भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन, एक्सपर्ट से जानें सावन में क्या खाएं और क्या नहीं -
Sawan Somwar Vrat 2026: क्या पीरियड्स में सावन सोमवार का व्रत रखा जा सकता है? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Lung Cancer Day 2026: स्मोकिंग न करने वालों को भी हो सकता है लंग कैंसर, जानें इसके कारण, लक्षण और बचाव -
August 2026 Vrat Tyohar: सावन शिवरात्रि से लेकर रक्षाबंधन तक, देखें अगस्त में आने वाले व्रत-त्योहारों की लिस्ट -
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव
दम आलू अमृतसरी
Veg
oi-Staff
दम आलू अमृतसरी भारत में बहुत बहुत मजे ले कर खाई जाने वाली रेसीपी है। इसे हर जगह पर अलग अलग तरीके से बनाया जाता है।
यह एक पंजाबी रेसीपी है जिसको खा कर मुंह में पानी आ जाता है। इसे बानाने के लिये आपको छोटे आलुओं की आवश्यकता पडे़गी।
दम आलू अमृतसरी को आप घर पर चाहे तो यूं ही बनाएं या फिर किसी पार्टी में बनाएं। लोगों को यह लाजवाब सब्जी बहुत पसंद आएगी। आलू को फ्राई कीजिये और ग्रेवी के साथ मिक्स कीजिये, बस बन गया आपका दम आलू अमृतसरी।
कितने लोगों के लिये- 3-4
तैयारी में समय- 15 मिनट
पकाने में समय- 20 मिनट

सामग्री-
- छोटे आलू- 500 ग्राम
- जीरा- 1 चम्मच
- हींग- चुटकी भर
- प्याज- 2
- अदरक-लहसुन पेस्ट- 1 चम्मच
- टमाटर- 3
- लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
- जीरा पाउडर- 1 चम्मच
- धनिया पाउडर- 1 चम्मच
- हल्दी पाउडर- चम्मच
- गरम मसाला पाउडर- चम्मच
- नमक- स्वादअनुसार
- तेल
- सरसों का तेल- 1 चम्मच
- पानी- 2 कप
- धनिया पत्ती- गार्निश के लिये
विधि-
- आलू को छील कर उसमें फोर्क की सहायता से कुछ छेद कर दीजिये।
- फिर इन आलुओं को 15 मिनट के लिये नमक मिले पानी में डाल लीजिये।
- उसके बाद इसे पैन में तेल डाल कर डीप फ्राई करें।
- अब आलुओं को निकाल कर पेपर पर रखें और दुबारा कम तेल पैन में जीरा और हींग डालें।
- फिर कटी हुई प्याज डाल कर गोल्डन ब्राउन करें।
- फिर अदरक-लहसुन पेस्ट डाल कर 3 मिनट तक फ्राई करें। उसके बाद कटे टमाटर, नमक, जीरा पाउडर, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर डाल कर 5 मिनट तक भूने।
- जब टमाटर गल जाए तब उसमें आधा कप पानी डालें और अच्छे से मिक्स करें।
- अब उसमें फ्राई किये हुए आलू डाल कर 5 मिनट के लिये पकाएं, फिर उसमें गरम मसाला पाउडर डाल कर चलाएं।
- जब आलू में ग्रेवी अच्छे से समा जाए तब गैस बंद कर दें और कटी हुई हरी धनिया उस पर छिड़क कर सर्व करें।
Comments
English summary



Click it and Unblock the Notifications