Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
बस 2 मिनट में बनाइये इंडियन स्टाइल में फ्राइड राइस
Veg
oi-Staff
अगर आप को बाजार का फ्राइड राइस खाना अच्छा लगता है और आप इसे बड़े ही सिंपल तरीके से घर पर बनाना चाहती हैं, तो यह रेसिपी आपके काम आ सकती है। आज हम आपको केवल 2 मिनट में बनने वाला इंडियन स्टाइल फ्राइड राइस बनाना सिखाएंगे।
MUST TRY: यम्मी सेजवान फ्राइड राइस
इसे बनाने के लिये कुछ टिप्स हैं जो आपको पढ़ लेने चाहिये, यदि आप चाहें तो रात के बचे हुए चावल से इसे बना सकती हैं। इसके अलावा इसमें अजीनोमोटा और सोया सॉस भी मिक्स कर सकती हैं।
MUST TRY: चाइनीज फ्राइड राइस विध सोया सॉस
फ्राइड राइस में शक्कर इसलिये मिलाते हैं जिससे इसका रंग बरकरार रहता है। सब्जियों को ज्यादा ना पकाएं नहीं तो फ्राइड राइस अच्छा नहीं लगेगा।

कितने- 3 सदस्यों के लिये
तैयारी में समय- 15 मिनट
पकाने में समय- 15 मिनट
सामग्री-
- बासमती चावल- 1 कप
- गाजर- 1
- बींस- 12
- बेबी कॉर्न- 5
- काली मिर्च पावडर- 1 चम्मच
- स्प्रिंग अनियन- 4
- ऑलिव ऑइल- 3 चम्मच
- शक्कर- 1/2 चम्मच
विधि -
- सबसे पहले चावल को पका लीजिये और ठंडा होने के बाद उसे अलग अलग कर लीजिये।
- फिर सारी सब्जियों को बहुत महीन काट लीजिये, जिसेस वह आसानी से पक जाएं।
- एक पैन में तेल गरम करें, फिर उसमें सब्जियों को शक्कर के साथ डाल कर 2 मिनट तक पकाएं।
- सब्जियों कच्चापन होना जरुरी है।
- आखिर में उसमें काली मिर्च पावडर और स्प्रिंग अनियन मिला कर एक मिनट चलाएं।
- और आखिर में चावल डाल कर 2 मिनट तक पका कर आंच बंद कर दें।
- अब आप इसे सर्व कर सकती हैं।
Comments
English summary



Click it and Unblock the Notifications