Latest Updates
-
Kamika Ekadashi Vrat Katha: कामिका एकादशी पर जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, भगवान विष्णु करेंगे हर इच्छा पूरी -
पित्त दोष क्या है? जानें इसके लक्षण, कारण और इसे संतुलित रखने के आसान उपाय -
Saif Ali Khan की पहली शादी में क्यों शामिल नहीं हुई थीं बहन सबा? बताया 50 की उम्र में भी क्यों हैं कुंवारी -
Lion's Gate Portal 2026: क्यों इतना खास है 8 अगस्त का दिन? ऐसे मेनिफेस्ट कर सकते हैं अपनी सबसे बड़ी इच्छा -
बारिश के मौसम में सुबह चेहरे पर लगाएं ये 3 चीजें, दिनभर फ्रेश और ग्लोइंग नजर आएगी स्किन -
8 या 9 अगस्त, कामिका एकादशी कब है? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
National Handloom Day: अपने वॉर्डरोब में शामिल करें ये 7 मशहूर हैंडलूम साड़ियां, हर मौके पर मिलेगा शाही लुक -
80 की उम्र में अकेले जिंदगी जी रही हैं उषा नाडकर्णी, बेटा नहीं मानता मां, एक्ट्रेस ने बयां किया अपना दर्द -
National Handloom Day: जम्मू-कश्मीर से तमिलनाडू तक, जानें भारत में किस राज्य का कौन सा हथकरघा उत्पाद है मशहूर -
Rabindranath Tagore Death Anniversary: आज है रवीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्य तिथि, यहां जानिए उनके अनमोल विचार
फलाहारी उत्तपम रेसिपी
Veg
oi-Staff
उत्तपम, दक्षिण भारत में नाश्ते के रूप में खाया जाता है। आप चाहें तो समा (Sama Rice or Samvat Rice) के चावलों से भी व्रत के लिये उत्पम बना सकती हैं।
समा के चावल से तैयार उत्पम काफी टेस्टी लगते हैं। इनके ऊपर आप गाजर, टमाटर और हरी धनिया आदि डाल कर इन्हें पौष्टिक और स्वादिष्ट बना सकती हैं। तो फिर इंतजार किस बात का आइये जानते हैं फलाहारी उत्पम बनाने की आसान सी विधि।
READ: नवरात्र में रहें उपवास, खांए कुछ खास

कितने- 4 मिनी उत्पम
तैयारी में समय- 5 मिनट
पकाने में समय- 15 मिनट
सामग्री-
- 1 कप - समा के चावल का घोल (चावल को 3 घंटे तक भिगो कर रखने के बाद पीस लें)
- 1 छोटा- टमाटर
- 1- हरी मिर्च
- 1 चम्मच - घिसी गाजर
- 1/2 चम्मच - कटी हरी धनिया
- तेल- जरुरत अनुसार
- खाने वाला सोडा- चुटकीभर (वैकल्पिक)
विधि -
- टमाटर को छोटे पीस में काट कर उसके बीजों को निकाल लें।
- हरी मिर्च और हरी धनिया को काट लें और गाजार को घिस लें।
- अब समा के चावल के घोल में सोडा मिलाएं।
- तवा गरम करें, उसमें चावल का घोल डाल कर गोलाई में फैलाएं।
- अब तुरंत ही ऊपर से टमाटर, हरी मिर्च, धनिया और गाजर डालें।
- अब उत्पम के साइड से हल्का तेल डालें, जिससे वह चिपके नहीं।
- अब तवे पर कोई प्लेट रख कर उसे ढांक दें, जिससे उत्पम पर पड़ी सब्जियां मुलायम हो जाएं।
- आंच को मध्यम ही रखें और फिर कुछ सेकेंड के बाद उसे धीमा कर दें।
- जब उत्पम नीचे से भूरा दिखाई देने लगे तब उसे आराम से पलट दें।
- कुछ मिनट तक इसे पका कर उतार लीजिये।
- अब आप इसी तरह से बाकी के घोल से उत्पम तैयार कर लीजिये।
- इन उत्पम को मूंगफली चटनी या नारियल की चटनी के साथ खा सकते हैं।
Comments
Read more about: navratri recipes in hindi veg recipe navratri fast व्रत वेज रेसिपी नॉर्थ इंडियन रेसिपी
English summary
Falahari Uttapam Recipe For Navratri
Story first published: Tuesday, October 20, 2015, 12:05 [IST]
Other articles published on Oct 20, 2015



Click it and Unblock the Notifications