Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम
करारी और चटपटी फ्राई हरी मिर्चें
Veg
oi-Staff
अकसर लोगों को भोजन के साथ-साथ कुछ तीखा और चटपटा खाने की आदत होती है। चाहे वह अंचार हो या फिर तीखी हरी मिर्च। सादे भोजन को चटपटा बनाने के लिये ये सब तरकीबे बड़ी काम आती हैं। आप चाहें तो फ्राई की हुई हरी मिर्चें ट्राई कर सकते हैं। इन हरी मिर्चों में मसाला भरा जाता है इसलिये इसको भरंवा मिर्ची भी कहते हैं।
ये बनाने में बहुत ही आसान होती हैं और इन्हें बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता। तो आइये देखते हैं कैसे बनाते हैं तीखी चटपटी और करारी फ्राई हरी मिर्च

तैयारी में समय- 5 मिनट
पकाने में समय- 15 मिनट
सामग्री-
हरी मिर्च- 8-10
बेसन- 3 चम्मच
धनिया पाउडर- 2 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
जीरा- 1 चम्मच
अमचूर- 1 चम्मच
नींबू रस- 1 चम्मच
नमक- स्वादअनुसार
तेल- 1 चम्मच
विधि-
- हरी मिर्चों को धो कर बीच से मसाला भरने के लिये फाड़ दीजिये।
- एक कटोरे में भरावन का समान तैयार करें। बेसन, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, अमचूर, नमक और नींबू का रस मिलाइये।
- अब बीच से कटी हुई हरी मिर्च में ये भरावन की सामग्री को भरें, ज्यादा मसाला न भरें, नहीं तो मिर्च फट जाएगी। यदि मसाला बच जाए तो उसे किनारे रख दें। इसे फ्राई करते समय प्रयोग किया जा सकता है।
- अब पैन में तेल गरम करें, उसमें जीरा डालें और 2 सेकेंड के लिये तड़कने दें।
- अब धीरे धीरे उसमें मिर्च डाल कर हल्की आंच पर फ्राई करें। इसे कुरकुरा भूने और फिर उसमें बचा हुआ भरावन वाला मसाला डालें और मिक्स कर के गैस बंद कर दें।
Comments
English summary
Fried Green Chillies Recipe
Story first published: Thursday, July 11, 2013, 14:26 [IST]
Other articles published on Jul 11, 2013



Click it and Unblock the Notifications
