Latest Updates
-
बार-बार मुंह में हो रहे छालों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है ओरल कैंसर, जानें लक्षण -
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम?
फ्रूट कर्ड राइस रेसिपी
Veg
oi-Staff
गर्मियों में आप जितना हल्का फुल्का और कम मसालेदार खाना खाएंगे आपकी तबियत उतनी अच्छी बनी रहेगी। गर्मियों में कर्ड राइस काफी अच्छा आहार है जिसे जिसमें बिल्कुल भी मसाला नहीं होता। साथ ही यह पेट के लिये अच्छा भी होता है क्योंकि इसमें ताजी दही होती है। अगर आप इसे दुपहर के भोजन के बाद खाएंगे तो यह आपके पेट को ठंडक का एहसास दिलाएगा। इसे फ्रिज में रख कर ठंडा कर के खाना चाहिये। तो चलिये जानते हैं कि यह फ्रूट कर्ड राइस रेसिपी कैसे बनाया जाता है।
गर्मी में पेट खराब है तो खाएं दही-चावल

कितने- 3
तैयारी में समय- 15 मिनट
पकाने में समय- 20 मिनट
सामग्री-
- चावल- 1 कप पका हुआ
- दही- 1 कप
- दूध- 1 कप
- नमक- स्वादअनुसार
- चीनी- 1/2 चम्मच
- अंगूर- 2 चम्मच
- चैरी- 2 चम्मच
- अनार दाना- 2 चम्मच
- धनिया पत्ती- 1 गुच्छा
- राई- 1 चम्मच
- तेल- 1 चम्मच
- मिर्च- 2
- कटे हुए बादाम- मुठ्ठीभर
विधि-
- पके हुए चावल को एक कटोरे में निकाल लें। फिर उसमें नमक और शक्कर डालें। इसे चम्मच की सहायता से मिलाएं।
- अब इसमें ताजी दही, हल्का सा पानी, दूध, अनार दाना, अंगूर और चैरी मिक्स करें।
- एक पैन में थोड़ा सा तेल गरम करें। उसमें राई डालें।
- थोड़ी देर के बाद उसमें कटी हरी मिर्च डाल कर चलाएं।
- अब स्टोव बंद करें और इसे कर्ड राइस में मिक्स करें।
- ऊपर से कटी हरी धनिया और कटे हुए बादाम डाल कर सर्व करें।
Comments
English summary



Click it and Unblock the Notifications