Latest Updates
-
Budh Gochar: सोमवार को शनि के घर में होगी बुध की एंट्री, जागेगी इन राशियों की सोई किस्मत -
Dadi Ma ke Nuskhe: चेहरे के जिद्दी काले दाग होंगे गायब, बस आजमाएं दादी मां के ये 5 असरदार घरेलू नुस्खे -
16 की उम्र में 20 साल बड़े आदमी से शादी, बेटा-बेटी की मौत का गम, दुखों से भरी थी आशा भोसले की जिंदगी -
आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन, बेटे ने की दुखद खबर की पुष्टि, जानें अंतिम संस्कार का समय -
Akshaya Tritiya से शुरू होगी Char Dham Yatra, अब घर बैठें ऐसे करें बायोमेट्रिक रजिस्ट्रेशन -
Asha Bhosle Net Worth: पीछे छोड़ गईं करोड़ों का साम्राज्य, जानें कितनी संपत्ति की मालकिन थीं आशा भोसले -
Varuthini Ekadashi Kab Hai: इस बार बन रहा दुर्लभ 'चतुर्ग्रही योग', इन 5 राशियों की लगेगी लॉटरी -
Asha Bhosle के परिवार में कौन-कौन? देखें दिग्गज गायिका का पूरा फैमिली ट्री और रिश्तों की कहानी -
Aaj Ka Rashifal 12 April 2026: रविवार को सिंह और मकर राशि की चमकेगी किस्मत, जानें अपना भाग्यफल -
Asha Bhosle को आया कार्डियक अरेस्ट, ICU में भर्ती सिंगर की हालत नाजुक! जानें Cardiac Arrest के लक्षण
सिंपल और टेस्टी गार्लिक फ्राइड राइस
Veg
oi-Staff
यह कोई जरुरी नहीं है कि फ्राइड राइस हमेशा तीखा और चटपटा ही बने। आप इसे सिंपल और टेस्टी तरीके से भी बना सकती हैं।
आज हम आपको लंच या डिनर में बनाने के लिये गार्लिक फ्राइड राइस बनाना सिखाएंगे, जो कि काफी आसानी से बनाया जा सकता है।
गार्लिक फ्राइड राइस स्वाद में काफी अच्छा होता है और इसे किसी भी ग्रेवी के साथ खाया जा सकता है। इसमें लहसुन की 10 कलियां और हरे पत्तेदार प्याज मिलाए जाते हैं। आप इसमें गाजर, शिमिला मिर्च या मन पसंद कोई भी सब्जी मिला सकते हैं। आइये देंखे इसे बनाने की रेसिपी-

कितने- 4
तैयारी में समय- 30 मिनट
पकाने में समय- 20 मिनट
सामग्री-
- चावल- 300 ग्राम
- लहसुन- 10 कलियां
- हरी पत्तेदार प्याज- 2
- गाजर- 2 मध्यम आकार के
- हरी शिमला मिर्च- 1
- 1 ½ चम्मच रिफाइंड तेल
- 1 चम्मच सोया सॉस
- 1 चम्मच वेनिगर
- 1 ½ चम्मच नमक
- 1 टी स्पून वाइट पेपर पावडर
विधि -
- चावल को धो कर 10 मिनट के लिये भिगो कर रखें।
- तब तक के लिये एक पैन में 2 लीटर पानी उबालें। जब पानी उबल जाए, तब उसमें पका हुआ चावल डालें और उसे ¾ तक पकाएं।
- फिर चावल को छान कर ठंडा होने के लिये एक किनारे प्लेट में रख दें।
- अब गाजर को और शिमला मिर्च को काटें। प्याज को बारीकी से काटें और उसके पत्तों तथा प्याज को अलग अलग रखें।
- लहसुन को कुचल लें।
- अब कढाई गरम करें, उसमें लहसुन डाल कर भूरा होने तक सौते करें। फिर उसमें प्याज, गाजर और शिमला मिर्च डाल कर 2 मिनट तक चलाएं।
- फिर चावल, प्याज के हरे पत्ते, सोया सॉस, वाइट पेपर पावडर, वेनिगर डाल कर हाई फ्लेम पर 3 मिनट तक पकाएं।
- फिर गरमा गरम सर्व करें।
Comments
English summary
Garlic Fried Rice Recipe
Story first published: Friday, August 19, 2016, 15:32 [IST]
Other articles published on Aug 19, 2016
More From Boldsky
Prev
Next



Click it and Unblock the Notifications











