Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
ऐसे बनाइये टेस्टी गोभी टकाटक
Veg
oi-Staff
गोभी टकाटक का नाम शायद आपने आज पहली बार सुना होगा। आप इसे गरमा गरम पराठे के साथ सर्व कर सकती हैं। यह खाने में बड़ी ही टेस्टी होती है। इस में फूल गोभी के साथ साथ शिमिला मिर्च और टमाटर भी डाले जाते हैं। इस रेसिपी को आप कभी भी बना सकती हैं। आइये जानते हैं टेस्टी गोभी टकाटक को बनाने की विधि।
READ: स्वादिष्ट अचारी गोभी रेसिपी

पकाने के समय : 15-20 मिनट
सर्विंग्स : 4
सामग्री
- फूलगोभी- 1
- तेल- 2 बड़े चम्मच
- प्याज- 1
- टमाटर- 1
- जीरा- 1 टी स्पून
- अदरक-लहसुन का पेस्ट- 1 चम्मच
- हल्दी पावडर- 1/4
- जीरा पावडर- 1 टी स्पून
- फेंटी हुई दही- 1/2 कप
- चिल्ली सॉस-1 टी स्पून
- हरी शिमला मिर्च- 1/4
- नमक- स्वादानुसार
विधि
- सबसे पहले हम फूल गोभी, प्याज और टमाटर को छोटे टुकड़ों में काट कर रख लेंगे।
- उसके बाद कटी हुई फूल गोभी के टुकड़ों को तल कर किनारे रख दें।
- अब एक पैन में तेल गरम करें, उसमें जीरा डालें। फिर कटी प्याज डाल कर 1 मिनट तक भूनें।
- ऊपर से अदरक लहसुन का पेस्ट और कटे टमाटर डालें।
- इसे 1 मिनट तक पकाएं और फिर हल्दी तथा जीरा पावडर मिक्स करें।
- अब ऊपर से फेंटी हुई दही, चिली सॉस मिलाते हुए साथ ही में हरी शिमिला मिर्च काट कर डालें।
- ऊपर से नमक मिक्स करें। आपकी गोभी टकाटक परोसने के लिये बिल्कुल तैयार है।
Comments
English summary
Gobhi takatak Recipe
Story first published: Thursday, November 19, 2015, 11:57 [IST]
Other articles published on Nov 19, 2015



Click it and Unblock the Notifications
