Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
झटपट बनाइये चटपटे गोभी मंचूरियन
लोंगो द्रारा पनीर मंचूरियन काफी पसंद किया जाता है। इसी तरह गोभी मंचूरियन का भी लाजवाब स्वाद लोंगो के दिल में बैठ चुका है। यह टेस्टी गोभी मंचूरियन स्वाद में चटपटे और करारे होते हैं। पार्टी या फिर अपने मुंह का स्वाद बदलने के लिए घर पर इसको ट्राई कीजिये। इसको रोटी के साथ भी खाया जा सकता है और शाम को नाश्ते के रूप में चाय के साथ भी लिया जा सकता है। चलिए जानते हैं गोभी मंचूरियन को बनाने की बिल्कुल सरल विधि-

सामग्री-
1 मीडियम गोभी, कप मैदा, 1 चम्मच कार्न फ्लोर, नमक स्वादअनुसार, 1 हरी मिर्च कटी हुई, 11/2 चम्मच अदरक पेस्ट, 11/2 चम्मच लहसुन पेस्ट, 1 कप बारीका कटा हुआ प्याज, कटी हरी धनिया, 1/4 चम्मच अजीनोमोटो, 2 चम्मच सोया सॉस, 2-3 चम्मच टमैटो कैचप, 2 चम्मच तेल।
विधि-
पानी के इस्तमाल से मैदे, कार्न फ्लोर और नमक को मिला कर पेस्ट तैयार करें। एक चम्मच अदरक और लहसुन पेस्ट ले कर मिला लें और उसमें गोभी के टुकड़ों को उसमें अच्छी तरह से लपेट कर गरम तेल वाली कढाई में भूरा होने तक तल लें। जब गोभी अच्छी तरह से तल जाए, तब उसे एक किनारे रख दें। अब एक दूसरी कढ़ाई या पैन लें और उसमें बचा हुआ अदरक-लहसुन पेस्ट डालें। हल्का सा चला कर उसमें कटे प्याज और हरी मिर्च डाल कर फ्राई करें। अब उसमें अजीनोंमोटो, सोया सॉस और टमैटो सॉस डालें। जब सारी सामग्रियां अच्छे से मिला जाए तब उसमें तले हुए गोभी डाल कर मिक्स करें। जब गोभी में सारे मसाले अच्छी तरह से लिपट जाए तब समझिये की आप का गोभी मंचूरियन तैयार है। अब इस गरम-गरम गोभी मंचूरियन पर कटी हुई हरी धनिया छिड़किये और महमानों से तारीफें बटोरिये।



Click it and Unblock the Notifications
